फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   22 killed in bombings near Baghdad market

बगदाद के पास बम धमाका, 22 की मौत 55 घायल

Mon, 29 Feb 2016 11:37 AM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
22 killed in bombings near Baghdad market
इराक की राजधानी बगदाद में उत्तरी इलाके में एक आत्मघाती बम धमाका हुआ जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका उत्तरी बगदाद के शिर्तॆ इलाके में हुआ।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक रविवार के दिन सदर शहर में इस आत्मघाती बम धमाके को अंजाम दिया गया जिसमें 22 लोगों की मौत और 55 से ज्यादा लोग घायल हुए।

इस धमाके को साल 2016 का सबसे जबरदस्त धमाका बताया जा रहा है। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट ऑफ जिहादिस्ट ग्रुप पर धमाका कराने की आशंका जताई जा रही है।

किसी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

22 killed in bombings near Baghdad market

सिते में रहने वाले मुस्लिम इराक की आबादी में अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन आईएस के आतंकी उन्हें असली मुस्लिम नहीं मानते। यही कारण है कि आईएस उन पर लगातार हमले करता है।

इस आतंकी संगठन ने हाल में दो अन्य आत्मघाती बम धमाकों को अंजाम दिया था जिसमें से एक शुआला और दूसरा सिते को निशाना बनाकर किया गया था।

गौरतलब है कि बगदाद में और उसके आस पास के इलाकों में लगातार ऐसा धमाके होते रहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों से ऐसी घटनाओं में कमी आई है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि आईएस के आतंकियों का ध्यान फिलहाल दूसरे शहरों पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed