{"_id":"59705d804f1c1bde618b46a5","slug":"21-year-old-indian-youngest-doctor-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 साल का भारतीय, ब्रिटेन में बना सबसे कम उम्र का डॉक्टर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
21 साल का भारतीय, ब्रिटेन में बना सबसे कम उम्र का डॉक्टर
BBC
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
अर्पन दोषी
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में जन्में अर्पन दोषी ने मेडिकल की पढ़ाई 17 साल में शुरू की और 21 साल में डॉक्टर बनकर नया कीर्तिमान बनाया है। शेफील्ड यूनिवर्सिटी से अर्पन दोषी ने सोमवार को डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। यह माना जा रहा है कि वे ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के डॉक्टर हैं। इससे पहले रसेल फेहिल सबसे कम उम्र के डॉक्टर के रूप में मशहूर थे। रसेल ने साल 2010 में अपनी मेडिकल की पढ़ाई इससे भी कम समय में पूरी कर ली थी।
विज्ञापन
अर्पन दोषी कहते हैं, "मैं हमेशा से डॉक्टर बनना चाहता था। मुझे पढ़ाई के दौरान उम्र को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई। मानव शरीर आखिर काम कैसे करता है, इसे बारे में मैं बचपन में अक्सर सोचता था। डॉक्टर बनकर दूसरों की मदद करने की भी सोच थी।" साल 2009 में अर्पन भारत से फ्रांस चले गए, जहां उनके पिता को परमाणु परियोजना में नौकरी मिली। वहां उन्होंने स्थानीय विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। 16 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा पास की। यह परीक्षा फ्रांस में ही ली गयी थी, जिसमें उन्हें फिजिक्स, कैमेस्ट्री, इकोनॉमिक्स, मैथ, इंग्लिश और हिंदी की परीक्षा पास करनी पड़ी।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा में उन्हें 45 में से 41 अंक प्राप्त हुए थे जिसके बाद शीफेल्ड यूनिवर्सिटी ने 13 हजार पाउंड की स्कॉलरशिप प्रदान की। पढ़ाई पूरी होने के बाद अर्पण अब यॉर्क टीचिंग हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस शुरू करेंगे। यह प्रैक्टिस दो साल तक चलेगी। इसके बाद वो हार्ट सर्जरी में स्पेशलाइजेशन करना चाहते हैं। भारत लौट चुके अपने माता-पिता के बारे में वे कहते हैं, "मेरे मां-बाप को मुझपर गर्व है। उन्होंने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया है।"
विज्ञापन