फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   21 killed in suicide bombiblasts in iraq

इराक में आत्मघाती बम धमाके, 21 की मौत

Wed, 23 Jul 2014 08:50 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
21 killed in suicide bombiblasts in iraq

इराक की राजधानी बगदाद में हुए आत्मघाती बम धमाके में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस और चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि काधिमिया जिले के प्रवेश द्वार के पास एक पुलिस चौकी पर हुए हमले में कम से कम 13 नागरिक मार गए।

बताया जा रहा कि मारे गए लोगों में अधिकांश वो हैं जो इलाके की शिया दरगाह की ओर जा रहे थे।

इराक इस समय राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। सरकार इस्लामी चरमपंथियों का सामना कर रही है। इन चरमपंथियों ने देश के उत्तर पश्चिम में शहरों पर कब्जा कर लिया है।


सुरक्षा बलों के हवाले से बताया गया है कि बम विस्फोट में मारे गए लोगों के कम से कम पांच पुलिसकर्मी थे। इस क्षेत्र में मूसा अल खादिम दरगाह बहुत से मुसलमानों के लिए पवित्र स्थल है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में फालुजा शहर के पास इराकी हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों के मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed