{"_id":"b030e42034e96c4d4aeaef342172e494","slug":"21-killed-in-nigeria-in-bomb-blasts","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया के अबूजा में धमाके, 21 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
नाइजीरिया के अबूजा में धमाके, 21 लोगों की मौत
Updated Thu, 26 Jun 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में एक व्यस्त बाजार में हुए धमाके में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं। राजधानी के वुस इलाके में हुए ज़बरदस्त धमाके को कई मील दूर तक सुना गया। धमाके की वजह अभी तक साफ़ नहीं है।
विज्ञापन
सेना और आपात सेवाओं को मौक़े पर भेजा गया है। हालिया सालों में इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हराम ने उत्तरी नाइजीरिया में कई बम धमाके किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने पत्रकारों से कहा, "शुरुआती जांच के बाद हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है और 17 घायल हैं।"
'जबरदस्त धमाका'
एक चश्मदीद चियामाका ओहाम ने बीबीसी को बताया, "हमने एक बहुत तेज़ आवाज़ सुनी और पूरी इमारत हिल गई। लोग चिल्लाने और भागने लगे।"
उन्होंने कहा, "हमने देखा कि धुआँ उठ रहा था और लोग ख़ून में लथपथ थे।" शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी कई कारों में आग लग गई और इमारतों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन