{"_id":"46509a388902282d1fbce6584536252a","slug":"20-people-killed-bomb-blast-in-nigeria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया में बम विस्फोट, 20 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
नाइजीरिया में बम विस्फोट, 20 की मौत
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया में हुए बम विस्फोट में करीब 20 लोग मारे गए हैं। राहत व बचाव कार्य में लगे रेड क्रॉस का कहना है कि एक बस स्टेशन में हुए बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी शहर गोंबे में बम एक बस के पास लगाया गया था, बम ब्लास्ट के दौरान यात्री बस में चढ़ रहे थे। रेड क्रॉस के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात स्थल पर लोगों के शरीर के टुकड़े बिखरे हुए थे।
विज्ञापन
नाइजीरिया की चिंताएं बढ़ी
अक्टूबर में शहर में तीन बम विस्फोट हुए जिसका आरोप इस्लामिस्ट ग्रुप बोको हराम पर लगा था। नाइजीरिया में फरवरी में चुनाव होने हैं लेकिन उससे पहले सुरक्षा की स्थिति को लेकर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। जानकारों का कहना है कि उत्तर-पूर्व के बड़े भाग में मतदान करवाना असंभव हो सकता है।
विज्ञापन