{"_id":"379847bfe7e241ac5da406fa703abcea","slug":"20-died-in-egypt-during-a-football-match-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से भिड़े फुटबॉल प्रेमी, 20 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पुलिस से भिड़े फुटबॉल प्रेमी, 20 की मौत
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्र की राजधानी काहिरा में एक स्टेडियम के बाहर फुटबॉल प्रेमियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में 20 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि ज़मालेक फुटबॉल क्लब के प्रशंसक बिना टिकट स्टेडियम में घुसने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते पुलिस से उनकी झड़प हुई।
ये घटना मैच शुरू होने से पहले की है। पुलिस ने काहिरा के एयर डिफेंस स्टेडियम के बाहर भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। जमालेक क्लब ने मरने वालों की संख्या 20 बताई है।
इससे पहले फरवरी 2012 में मिस्र के पोर्ट सैद शहर में एक मैच के बाद भड़की हिंसा में 70 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
मिस्र में फुटबॉल एक बेहद लोकप्रिय खेल है और इस खेल के प्रशंसक बहुत राजनीतिक आधार पर विभाजित भी होते हैं।
बताया जाता है कि 2011 में होस्नी मुबारक को सत्ता से बाहर करने में फुटबॉल प्रशंसकों ने अहम भूमिका अदा की थी।