फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   4 killed in police firing in Nepal

नेपाल पुलिस की गोलीबारी में चार की मौत, कई घायल

Mon, 23 Nov 2015 01:51 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
4 killed in police firing in Nepal

नेपाल के नये संविधान के विरोध में चल रहे मधेसी आंदोलन के 100वें दिन रविवार को पुलिस की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें पांच वर्ष की एक बच्ची समेत 12 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने राजविराज, रुपनी और भारदह में अनिश्चितकालीन के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। हालांकि कर्फ्यू के बाद भी लोगों का प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सप्तरी जिला के भारदह और रुपनी में शनिवार को पुलिस ने आंदोलनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया। इसके बाद पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने गोलीबारी शुरू कर दी। फोरम नेपाल के केंद्रीय सदस्य शैलेंद्र प्रसाद साह ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों पर 200 राउंड फायरिंग के साथ ही टीयर गैस के गोले भी छोड़े।
विज्ञापन


संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोर्चा ने रविवार को बयान जारी करते हुए कहा कि आंदोलन को 100 दिन हो चुके हैं, लेकिन आज भी सरकार मधेसियों से वार्ता करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को आंदोलन को दबाने की कोशिश बताया है। स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान के विपी कोइराला के मुताबिक अस्पताल पहुंचाए गए घायलों की स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मजबूरी में उठाया कदम-पुलिस

4 killed in police firing in Nepal

राजविराज स्थित अस्पताल में रविवार को पुलिस ने स्थानीय लोगों समेत सात चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गीता यादव ने बताया कि पुलिस की इस बर्बरता के खिलाफ अस्पताल में कामकाज स्थगित किया जा रहा है।

नेपाल मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अंजनी झा ने कहा कि अगर सरकार ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, तो हम कड़े कदम उठाने के लिए मजबूत हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed