नाइजीरिया में दो बम धमाके, 70 से ज्यादा की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया की राजधानी अबुजा के बाहरी इलाक़े में एक बस स्टैंड पर हुए दो बम विस्फोटों में 70 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है और क़रीब 124 लोग घायल हो गए हैं। ये जानकारी नाईजीरियाई अधिकारियों ने दी है।
बीबीसी संवाददाता हरुना टंगाजा ने जानकारी दी है कि बस स्टैंड पर जब विस्फोट हुआ तब वहां लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। संवाददाता की ओर से इस विस्फोट के पीछे इस्लामिक चरमपंथी समूह 'बोको हराम' का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक मुख्य शहर से 16 किलोमीटर दूर नयन्या पार्क के पास हुआ ये धमाका इतना जबरदस्त था कि धमाके वाली जगह पर करीब चार फुट गहरा गड्ढा बन गया। यही नहीं, एजेंसी ने आगे बताया है कि विस्फोट में 30 से ज्यादा वाहन बर्बाद हुए और फिर इन वाहनों के ईंधन टंकी में आग लगने से बाद में और छोटे छोटे धमाके हुए।
70 से ज्यादा लोगों की मौत
घटना को अपनी आंखों से देखने वाले मिमि डेनियल्स, जो अबुजा में काम करते हैं, ने रॉयटर्स को बताया, "मैं बस का इंतजार कर रही थी कि तभी बहुत तेज धमाका हुआ और फिर आसमान में काले-काले धुएं के बादल नजर आने लगे।" उन्होंने आगे बताया, "विस्फोट सुनने के बाद आस-पास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। वे दहशत में इधर-उधर भागने लगे।"
लागोस से बीबीसी के विल रॉस बताते हैं कि पूर्वोत्तर नाईजीरिया के तीन राज्यों में बोको हरम के लड़ाकों के हाथों इस साल करीब 15000 नागरिकों की हत्या हुई है।
बोको हरम पहले भी कई बार अबुजा पर आक्रमण कर चुके हैं। इन हमलों में साल 2011 में यूनाइटेड नेशन की बिल्डिंग पर किया गया हमला भी शामिल है। इधर नाईजीरिया की सरकार ने माना है कि नाईजीरिया का पूर्वोत्तर इलाका हिंसा की चपेट में है।