{"_id":"5b14adf34f1c1bf26e8b60ce","slug":"180-people-were-illegally-going-to-europe-50-dead-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तरीके से यूरोप जा रहे 50 लोगों की मौत, ये वजह बनी हादसे का कारण","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अवैध तरीके से यूरोप जा रहे 50 लोगों की मौत, ये वजह बनी हादसे का कारण
एजेंसी, ट्यूनिस
Updated Mon, 04 Jun 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाव के जरिए अवैध तरीके से भूमध्यसागर पार कर यूरोपीय देशों में जाने का प्रयास कर रहे 50 से ज्यादा लोगों की रविवार को ट्यूनीशिया और तुर्की के तटों के करीब डूबने के कारण मौत हो गई। ये 2 फरवरी को लीबिया के पास समुद्र में डूबने से हुई 90 लोगों की मौत के बाद सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है।
विज्ञापन
अक्टृबर में भी ट्यूनिशिया के पास सेना के जहाज से अवैध प्रवासियों की एक नाव टकरा जाने के कारण 44 लोगों की मौत हो गई थी। ट्यूनिशियाई अधिकारियों के अनुसार, रविवार को देश के दक्षिणी समुद्र में सफाक्स शहर के करीब 47 शव बरामद किए गए, जबकि करीब 68 लोगों को डूबने से बचाया गया।
विज्ञापन
इटली जाने का प्रयास कर रहे इन लोगों की नाव तली में छेद हो जाने के कारण पानी भरने से डूब गई थी। यहां बचाए गए एक व्यक्ति ने ट्यूनिशियाई मस्जिद एफएम को दिए बयान में नाव पर करीब 180 लोगों के सवार होने की बात कही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
कोस्टगार्ड और नेवी ने सेना के जहाजों की मदद से अन्य लोगों की तलाश में खोज अभियान चलाया हुआ है। उधर, तुर्की के पास भी समुद्र में 6 बच्चों समेत 9 लोगों की नाव दक्षिणी अंताल्या राज्य के समुद्री किनारे के पास चट्टानों से टकराने के कारण डूब गई और उन सभी की मौत हो गई।