{"_id":"3d4cfa3d773d2732628aaee1ee0217db","slug":"17-more-people-died-in-gaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजा पर हमलेः 17 और की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
गजा पर हमलेः 17 और की मौत
Updated Thu, 31 Jul 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि इसराइल की ओर से बुधवार को हुए एक हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं और कम से कम 160 घायल हैं।
विज्ञापन
गजा के स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक ये हमला गजा के शेजिया के एक व्यस्त फल और सब्जी के बाजार में हुआ। हमले के वक्त सैकडों की तादाद में लोग खरीददारी कर रहे थे।
अधिकारियों का कहना है कि बाजार में भीड इसलिए थी क्योंकि उन्हें लगा कि चार घंटे का संघर्ष जारी है। पर इसराइली सेना का कहना है कि ये इलाका संघर्ष विराम के दायरे से बाहर था।
विज्ञापन
इससे पहले, गजा के जबालिया के एक स्कूल में चल रहे संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी शिविर में गोलाबारी में 16 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने गोलाबारी की पुष्टि की है। गजा में पिछले तीन हफ्ते से चल रहे संघर्ष में मरने वालों की तादाद 1,200 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार मारे गए लोगों में अधिकतर आम नागरिक थे। उधर, इसराइल का कहना है कि आठ जुलाई से हमास के साथ चल रहे संघर्ष में उसके 53 सैनिक मारे गए हैं।