{"_id":"58b5f6654f1c1b7c05831cf8","slug":"160-killed-in-clashes-on-myanmar-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार-चीन सीमा पर हिंसा में अब तक 160 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
म्यांमार-चीन सीमा पर हिंसा में अब तक 160 की मौत
एजेंसी/ नापीदा
Updated Wed, 01 Mar 2017 03:45 AM IST
विज्ञापन
म्यांमार के उत्तरी शान प्रांत में सेना और जातीय सशस्त्र समूहों के बीच पिछले तीन महीने के संघर्ष के दौरान कम से कम 160 लोगों की मौत हो चुकी है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नवंबर में चीन से लगती सीमा पर शुरू हुई हिंसा के कारण 20 हजार से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। पहली बार सेना की ओर से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा सामने रखते हुए चीफ ऑफ जनरल स्टाफ ने कहा कि हिंसा में 74 सैनिक, 15 पुलिसकर्मी, 13 सरकारी मिलीशिया लड़ाके और 13 आम नागरिकों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
जनरल म्या तुन ओ ने कहा कि अंतिम संस्कार की तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में विद्रोही भी मारे गए हैं। यह खबर ऐसे समय आई है जब म्यांमार सरकार दूसरे दौर की शांति वार्ता की तैयारी कर रही है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में दशकों से जारी संघर्ष रोका जा सके। इससे पहले आठ सशस्त्र जातीय समूहों ने कहा था कि वे सरकार समर्थित संघर्षविराम समझौते पर सहमत नहीं होंगे।
विज्ञापन