{"_id":"3c90759fb1af7fd7b7bd91ce81dd564e","slug":"15000-people-reached-in-iraq-for-jihad-says-un-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिहाद के लिए 15,000 लोग सीरिया-इराक गए'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
'जिहाद के लिए 15,000 लोग सीरिया-इराक गए'
Updated Sat, 01 Nov 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट और अन्य जिहादी समूहों में शामिल होने के लिए अभी तक लगभग 15,000 लोग सीरिया और इराक गए हैं।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपी गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ से अधिक देशों से लोगों की भर्तियां की गई हैं जिनमें से कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पहले कभी कोई जिहादी ख़तरा नहीं रहा है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी वजह से यूरोप, एशिया और अफ्रीका में खतरा तेजी से बढ़ सकता है। ये भी कहा गया है कि ऐसे सुबूत मिले हैं जो बताते हैं कि जेहादी बम बनाने की नई-नई तकनीक सीखकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के नेताओं में मतभेद रहे है लेकिन इसके बावजूद उनके सामरिक लक्ष्य एक जैसे हैं।