{"_id":"589ff3434f1c1b6433d83c3e","slug":"150-years-old-wedding-dress-has-been-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर मिली 150 साल पुरानी पोशाक","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
फिर मिली 150 साल पुरानी पोशाक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में ड्राइक्लीनर के यहां खो गई एक 150 साल पुरानी विलक्षण वेडिंग ड्रेस फिर से मिल गई है। टेस नेवाल ने अपनी परदादी की मां की इस पोशाक के खो जाने पर सोशल मीडिया पर दुख ज़ाहिर किया था।
टेस नेवाल ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए बताया है कि ये पोशाक बंद हो गई ड्राई क्लीनर की दुकान पर कपड़ों के एक ढेर में मिल गई है।
29 वर्षीय नेवाल ने पोशाक के फिर से मिल जाने पर बीबीसी से बात करते हुए ख़ुशी ज़ाहिर की है।
विज्ञापन
एडिनबरा के सैंट मैरी स्ट्रीट पर स्थित क्लीन क्लीनर्स के बंद हो जाने की वजह से ये पोशाक खो गई थी।
टेस नेवाल ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए बताया है कि ये पोशाक बंद हो गई ड्राई क्लीनर की दुकान पर कपड़ों के एक ढेर में मिल गई है।
विज्ञापन
29 वर्षीय नेवाल ने पोशाक के फिर से मिल जाने पर बीबीसी से बात करते हुए ख़ुशी ज़ाहिर की है।
टेस नेवाल ने ये पोशाक अपनी शादी पर भी पहनी थी।
इस पोशाक को सितंबर में ड्राई क्लीनिंग के लिए भेजा गया था और अक्तूबर में ये दुकान बंद हो गई थी। पोशाक के खो जाने के बारे में नेवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसे दो लाख से ज़्यादा बार शेयर किया गया।
नेवाल ने बीबीसी को बताया, "मेरे अभिभावकों को दुकान के मालिक ने फ़ोन किया और बताया कि उनके भतीजे ने इस ड्रेस के बारे में पढ़ा है।"उसने ड्रेस की खोज की और कपड़ों के एक ढेर में इसे पा लिया। नेवाल ने बताया, "मेरे माता-पिता सीधे वहां पहुंचे और उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि ये वही पोशाक है। वो धुली हुई नहीं थी और उस पर टिकट लगा था।"
नेवाल कहती हैं कि मैं अब भी इस पोशाक को धुलवाना चाहती हूं लेकिन अब ये काम लंदन के किसी विशेषज्ञ से करवाऊंगी।