{"_id":"599d1ec04f1c1b14608b46d3","slug":"14-year-old-boy-arrested-by-police-in-saudi-arabia-for-dancing-in-the-middle-of-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब: बीच सड़क पर डांस कर रहा था लड़का, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सऊदी अरब: बीच सड़क पर डांस कर रहा था लड़का, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार
बीबीसी, हिंदी
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर डांस करता लड़का
- फोटो : Social Media
सऊदी अरब के एक 14 साल के एक लड़के को सड़क पर डांस करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़के का वीडियो वायरल होने के बाद सऊदी प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। एक बयान के अनुसार, 'अनुचित सार्वजनिक व्यवहार' के आरोप के बाद लड़के से पूछताछ की गई है। अभी तक लड़के की नागरिकता के बारे में पता नहीं चल सका है और उसके खिलाफ मामला चलाया जाएगा या नहीं यह भी अभी तक साफ नहीं है।
विज्ञापन
'माकारेना' गाने पर नाच रहा था लड़का
45 सेकंड की क्लिप में लड़का सड़क पर कारों के आगे 1990 के हिट गाने 'माकारेना' पर नाचता दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि यह क्लिप जुलाई 2016 में पहली बार पोस्ट की गई थी।
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में सऊदी के दक्षिण-पश्चिम में एक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर को 'नाचने' के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सऊदी अरब जैसे रूढ़िवादी देश में संहिताबद्ध दंड कानून ना होने की वजह से अधिकारियों और जजों द्वरा बच्चों की गिरफ्तारी और उनको दंड दिया जाता रहा है।
विज्ञापन
हीरो बता रहे कई लोग
वैसे यह घटना देश के पश्चिमी हिस्से जेद्दा की व्यस्त सड़क की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के पक्ष में भी कई लोग आ रहे हैं और उसे हीरो बताते हुए उसका बचाव कर रहे हैं। वहीं, कई लोग लड़के के व्यवहार को अनैतिक बता रहे हैं।