फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   1300 robots dancing together to create world record

विश्व रिकॉर्ड बनाने को एक साथ नाचे 1300 रोबोट

Tue, 03 Apr 2018 05:53 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Tue, 03 Apr 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
1300 robots dancing together to create world record
Robots world
इटली में गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए सबसे बड़ी संख्या में रोबोट ने एक साथ डांस किया। यहां छोटे मानव आकार वाले 1372 रोबोट एक धुन पर साथ नाचे। साल 2016 से तकनीक कंपनियां डांस करने वाले रोबोट की फौज बना रही हैं ताकि डांस करने वाले सबसे ज्यादा रोबोट का खिताब जीत सकें। पिछले साल अगस्त में डोबि ने चीन में एक साथ 1069 रोबोट नचाए थे। इस बार चीन की ही कंपनी यूबीटेक ने यह रिकार्ड तोड़ा। उसने एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बने 40 सेंटीमीटर लंबे 1372 अल्फा 1एस रोबोट नचाए। इसी कंपनी ने सबसे पहले ब्रेक डांस करने वाला रोबोट बनाया था। 
विज्ञापन


रोबोट वीरा ले रही इंटरव्यू

रूस के सेंटपीटर्सबर्ग की कंपनी स्ट्राफोरी ने वीरा नाम का एक फीमेल रोबोट बनाया है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से नौकरी के लिए आए उम्मीदवारों का चयन करती है। पेप्सी, लोरियल जैसी 300 से ज्यादा कंपनियां इस रोबोट की मदद से इंटरव्यू ले रही हैं। वीरा की निर्माता कंपनी के संस्थापक ब्लादिमीर स्वेशनिकोव और अलेक्जेंडर उराक्स्नि एचआर विभाग में काम करते थे। उन्हें एहसास हुआ कि उनका काम रोबोट जैसा है, इसलिए उन्होंने इस काम के लिए रोबोट बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed