फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   13 died as bus van collide in bangladesh

बांग्लादेश में बस-वैन की टक्कर में 13 की मौत, 20 घायल

Sat, 11 Feb 2017 05:58 PM IST
एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Updated Sat, 11 Feb 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
13 died as bus van collide in bangladesh
- फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में एक बस और गैस सिलिंडर से भरी हुई वैन में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण लगी भीषण आग में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए।यह दुर्घटना फरीदपुर जिले के ढाका और खुलना टाउन कस्बे को जोड़ने वाली हाईवे पर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में जहां 13 लोगों की मौत हो गई वहीं पर 20 अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस और गैस सिलिंडर से भरे हुए वैन की टक्कर के कारण गैस नीचे गिर गए और भीषण आग लग गई जिसके बाद विस्फोट हो गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिकतर पीड़ित जलने के कारण मर गए जिनकी पहचान नहीं हो सकी। उनमें से अधिकतर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार कुछ घायल यात्रियों की हालत बेहद नाजुक है। इस दुर्घटना में बस ड्राइवर की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed