फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   12 security personals died after terrorist attack on police headquarter in Afghanistan

अफगानिस्तान: तालिबान का पुलिस हेडक्वॉटर पर हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत

Thu, 28 Sep 2017 03:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 28 Sep 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
12 security personals died after terrorist attack on police headquarter in Afghanistan

आतंकियों के हमलों की लगातार मार झेल रहे अफगानिस्तान पर एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है। फियादिन हमले में 12 अफगान सिक्योरिटी पर्सनल्स की मौत हो गई है, जबकि 4 से ज्यादा घायल हो गए हैं। कांधार में हुए हमले की जिम्मेदारी अफगानिस्तान को अपने आतंकी चंगुल में फंसा चुके आतंकी संगठन तालिबान ने ली है। 

विज्ञापन


आतंकी अक्सर अफगान बॉर्डर पर हमलों को अंजाम देते हैं और इस बार उन्होंने मारुफ में स्थित पुलिस हेडक्वॉटर को अपना निशाना बनाया है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारूफ में मौजूद एक पुलिस कमांडर ने जानकारी दी कि 27 सितंबर की शाम ये हमला किया गया। उसके मुताबिक करीब 14 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है और 8 की हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन


पढ़ें: कांधार के आर्मी बेस पर तालिबान का हमला, 26 अफगान सैनिकों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर अफगानिस्तान और अमेरिका में बढ़ती नजदकियों के विरोध में तालिबान ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि यूएस के डिफेंस सेक्रेटरी जिम मैटिस और नाटो चीफ जेन्स स्टोलनबर्ग काबुल में 27 सितंबर को मौजूद थे और उसी दौरान आतंकियों ने सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास कई रॉकेट अटैक किए थे। इन हवाई हमलों में एक की मौत हो गई, जबकि 11 से ज्यादा घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed