{"_id":"5bfa7a87bdec2241b5202f15","slug":"12-people-killed-in-suspected-islamic-attack-in-mozambique","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोजांबिक में संदिग्ध इस्लामी हमले में 12 व्यक्तियों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मोजांबिक में संदिग्ध इस्लामी हमले में 12 व्यक्तियों की मौत
भाषा, मापुतो
Updated Sun, 25 Nov 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
उत्तरी मोजाम्बिक में एक संदिग्ध इस्लामिक हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी मोजाम्बिक में एक संदिग्ध इस्लामिक हमले में 12 व्यक्ति मारे गये हैं। साथ ही इलाके से हजारों ग्रामीण भागकर पड़ोसी तंजानिया जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।काबो डेलगाडो प्रांत के एक पुलिस सूत्र ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, शुक्रवार तड़के ‘‘ननगाने जिले में एक हमला हुआ, जहां कोई सुरक्षा गश्त नहीं थी। हमलावरों ने 12 लोगों की हत्या कर दी जिसमें अधिकतर महिला एवं बच्चे थे।’’
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह हमला तंजानिया से केवल कुछ किलोमीटर दूर चिकुअईया वेल्हा गांव में हुआ। हमले के कारण सुरक्षा के लिए हजारों लोग सीमा पार करने को विवश हुये। एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि हमलावरों ने ग्रामीणों की धारदार हथियार या उनके घरों में आग लगाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
काबो डेलगाडो में पिछले महीने से यह ऐसी तीसरी घटना है जिसमें कुल 20 लोग मारे गये हैं।प्राधिकारियों ने मामले की जांच के सिलसिले में करीब 200 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पिछले साल से कट्टरपंथी इस्लामी इस क्षेत्र में सक्रिय हैं जबकि मापुतो में सरकार प्रांत में तेल एवं गैस गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन