{"_id":"74aefa392093dddbc0c9d3599ec9d7f8","slug":"101-indian-died-in-mecca-stempade-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्का भगदड़: मरने वाले भारतीयों की संख्या हुई 101","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
मक्का भगदड़: मरने वाले भारतीयों की संख्या हुई 101
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 09 Oct 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि हज हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। सोशल मीडिया साइट के जरिए ट्वीट करके सुषमा स्वराज ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
हज के दौरान मक्का के पास मीना में 'शैतान को पत्थर' मारने के रस्म के दौरान भगदड़ मच गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1,216 लोग मारे गए थे।
स्वराज ने ट्वीट किया कि सऊदी अधिकारियों ने हज भगदड़ में मारे गए और श्रद्धालुओं की पहचान की है। मारे गए भारतीयों की संख्या अब तक 101 है। 32 लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
इसके बाद सऊदी अरब सरकार की इस मामले में काफ़ी आलोचना हुई थी। सऊदी अरब के सबसे वरिष्ठ धार्मिक नेता ने इस हादसे को मानव नियंत्रण से बाहर बताते हुए अधिकारियों का बचाव किया था।
विज्ञापन
ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज बिन-अब्दुल्ला अल-शेख ने कहा था कि मक्का में हज के दौरान हुई भगदड़ पर इंसान का वश नहीं था। ईरान और कई अन्य देशों ने हादसे से निपटने के तरीकों को लेकर सऊदी अरब सरकार की काफी आलोचना की थी।
Saudi authorities have identified more pilgrims who died in Haj stampede. The toll of Indian pilgrims is now 101. We have 32 missing.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) October 9, 2015