फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   100 prisoners escape in Ivory Coast prison break

सुरक्षा में लगी सेंध, जेल तोड़ फरार हुए 100 खूंखार कैदी, तलाश जारी

Mon, 04 Sep 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 04 Sep 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
100 prisoners escape in Ivory Coast prison break
प्रतीकात्मक चित्र

पश्चिमी अफ्रीका की एक जेल से लगभग 100 कैदी एक साथ फरार हो गए हैं। रविवार को पश्चिमी अफ्रीका की केंद्रीय आइवरी कोस्ट से सुरक्षा तोड़कर 100 कैदी भाग गए। काटिओला जेल के गेट कुछ देर के लिए खोल दिए गए थे, जिससे कैदी आस-पास काम कर सके। इस मौके का फायदा उठाकर 96 कैदी फरार हो गए। 

विज्ञापन



अफ्रीकी मीडिया के अनुसार, भागे हुए कैदियों में से 10 को पकड़ लिया गया है। बता दें कि इस महीने अफ्रीकी जेल की सुरक्षा में चूक का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले आबिदजान में 20 कैदी पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी कर कोर्ट से भाग गए थे। 
विज्ञापन


पढ़ें: ‘अफ्रीकी लोग विदेशी नागरिकों से गलत व्यवहार नहीं करते’
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य मामले में कैदी ने एक पुलिस आधिकारी की हत्या कर दी व उसे हथियार लेकर फरार हो गया था। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि जेल से भागे हुए कैदियों ने कोई हिंसा की है या नहीं। इस मामले पर किसी भी सरकारी अधिकारी का कोई बयान नहीं आया है। 

इस साल सैन्य विद्रोहियों की कई घटनाओं के कारण आइवरी कोस्ट की शांति पर खतरा मंडराने लगा है। गौरतलब है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा कोको उत्पादक है, जो 2011 में गृह युद्ध का सामना कर चुका है और एक दशक की उथल-पुथल से उभर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed