फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   100 deaths, 2 million people left home due to heavy rains in Japan

जापान में भारी बारिश से अब तक 100 की मौत, 20 लाख लोगों ने छोड़ा घर

Mon, 09 Jul 2018 11:05 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
100 deaths, 2 million people left home due to heavy rains in Japan
japan
जापान के दक्षिणी इलाकों में लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश ने प्रशासन की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। वहीं जापान सरकार का कहना है कि यहां करीब 100 लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि यह हमारे लिए आपदा की घड़ी है। उन्होंने आपदा की इस घड़ी को ‘समय के साथ जंग’ बताया क्योंकि हर गुजरते मिनट के साथ परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।  
विज्ञापन


भारी बारिश के बीच रविवार को क्यूशू और शिकोकू द्वीप के लिए नई आपदा चेतावनी जारी की गई है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा, ‘बचाव अभियान, लोगों की जान बचाना और पुनर्वास का कार्य समय के खिलाफ एक लड़ाई है।’ उन्होंने कहा, ‘अब भी कई ऐसे लोग हैं जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी बाकी है। हिरोशिमा के दक्षिणी क्षेत्र में 92 लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जापान के मौसम विभाग के अनुसार कोचि क्षेत्र में 26.3 सेमी बारिश हो चुकी है। यह 1976 के बाद से यह सबसे अधिक है।
विज्ञापन


सरकार के शीर्ष प्रवक्ता योशिदी सुगा ने कहा कि बारिश संबंधी घटनाओं में 87 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 13 लोगों का कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि बचाव के लिए 40 हेलिकॉप्टर लगे हुए हैं। यहां पर कुछ गांव पूरी तहह से डूब गए हैं  तो कुछ लोगों ने छत पर पनाह ली है। वहीं मूसलाधार बारिश और भूस्खलन हुआ के चलते अधिकारियों ने करीब 20 लाख लोगों को उनकी जगह से हटा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed