फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   10 killed in suicide attack in iraq

इराक: आत्मघाती हमला, 10 मरे

Sun, 03 Feb 2013 02:25 PM IST
Updated Sun, 03 Feb 2013 02:25 PM IST
विज्ञापन
10 killed in suicide attack in iraq

इराक के किरकुक पुलिस मुख्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर है।

विज्ञापन


ख़बरों के मुताबिक हमले में कम से कम 30 लोग जख्मी भी हुए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी को एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर पुलिस मुख्यालय को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

किरकुक शहर में तेल और ज़मीनी अधिकार को लेकर इराक सरकार और कुर्दों के बीच विवाद रहा है।

दो सप्ताह पहले शहर के कुर्दीश डेमोक्रेटिक पार्टी के दफ्तर पर आत्मघाती हमले हुए थे जिसमें तकरीबन 10 लोग मारे गए थे।

इराक में हो रहे हालिया हमले के लिए सुन्नी के बागी अल-कायदा को जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यहाँ शांति रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये हमला किरकुक शहर के मध्य में सुबह एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ।

हमला करने वाले चरमपंथी बंदूकों और ग्रेनेड से लैस थे और उन्होंने आत्मघाती जैकेट पहने हुए थे। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में घुसने की कोशिश की।

अधिकारी के मुताबिक हमले से आस-पास की इमारतों को भी खासा नुकसान पहुँचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed