फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Resolution passed regarding Taliban Afghanistans land will not be used to spread terror 13 countries have given support

तालिबान पर फैसला: आतंक फैलाने में नहीं होगा अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल, 13 देशों ने दिया समर्थन

Tue, 31 Aug 2021 02:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 31 Aug 2021 02:16 PM IST
सार

आखिरकार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान को लेकर अपना प्रस्ताव पारित कर दिया है। हालांकि, रूस व चीन ने इस प्रस्ताव से खुद को दूर रखा है। 
 

विज्ञापन
Resolution passed regarding Taliban Afghanistans land will not be used to spread terror 13 countries have given support
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

काबुल की सत्ता पर तालिबान का कब्जा होना अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बड़ी चिंता की बात है। इसीलिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पिछली बैठकों में तालिबान का ही मुद्दा छाया रहा लेकिन, अब यूएनएससी ने अफगानिस्तान को लेकर अपना प्रस्ताव पास कर दिया है। भारत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला न्यूयॉर्क पहुंचे थे।

विज्ञापन


13 देशों ने किया समर्थन 
भारत की अध्यक्षता में यूएनएससी की ओर से पारित किए गए प्रस्ताव को 13 देशों का समर्थन मिला। वहीं रूस व चीन ने खुद को अलग रखा। प्रस्ताव पास करते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि अफगानिस्तान प्रत्यक्ष रूप से भारत के लिए महत्व रखता है। इसलिए, तालिबान को इस प्रस्ताव के प्रति प्रतिबद्धता दिखानी होगी। 
विज्ञापन

आंतक के खिलाफ नहीं होगा जमीन का इस्तेमाल 
तालिबान को औपचारिक मान्यता देने से पहले सुरक्षा परिषद ने साफ कर दिया है कि वह अफगानिस्तान की जमीन को आतंक का अड्डा नहीं बनने देगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रस्ताव में यह बात साफ तौर पर कही गई है कि तालिबान अफगानिस्तान की जमीन को किसी भी अन्य देश के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल नहीं होने देगा। इतना ही नहीं अफगानिस्तान में किसी भी तरह का आतंकी प्रशिक्षण या किसी देश के खिलाफ हमले की योजना तैयार नहीं की जाएगी। 


अफगानियों व भारतीयों को ध्यान में रखकर तैयार हुआ प्रस्ताव 
सूत्रों के मुताबिक यूएनएससी का प्रस्ताव अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों व अफगानी नागरिकों के लिए मददगार साबित होगा। प्रस्ताव में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि भारतीय नागरिकों के साथ ही साथ वे अफगानी, जो भारत आना चाहते हैं वे सुरक्षित तरीके से भारत की यात्रा कर सकें। प्रस्ताव के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि तालिबान को यह सुनिश्चित करना होगा कि जो अफगानी या अन्य विदेशी 31 अगस्त के बाद अफगानिस्तान से बाहर आना चाहते हैं, उन्हें पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी। 

सुरक्षा परिषद रखेगी अफगानिस्तान पर नजर 
सुरक्षा परिषद ने साफ किया कि हम अफगानिस्तान के मुद्दे पर बैठक करते रहेंगे और यह तय करेंगे कि अफगानिस्तान की सीमा का प्रयोग आतंक के लिए न किया जाए, साथ ही वहां की जमीनी हकीकत और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर परिषद की नजर रहेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed