फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Research says Six times more neutralizing antibodies produced from mixed doses of vaccine

राहत की खबर: टीके की मिश्रित खुराक से बनीं छह गुना अधिक एंटीबॉडीज

Tue, 27 Jul 2021 06:49 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल Published by: देव कश्यप Updated Tue, 27 Jul 2021 06:49 AM IST
सार

  • कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का शोध
  • परीक्षण में 499 स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया
  • 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की मिक्स डोज लगाई गई
  • 200 को फाइजर और अन्य को एस्ट्राजेनेका की डोज लगाई गई

विज्ञापन
Research says Six times more neutralizing antibodies produced from mixed doses of vaccine
कोरोना टीके की मिश्रित खुराक से ज्यादा फायदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना टीके की मिश्रित खुराक के इस्तेमाल को लेकर दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने राहत भरी खबर दी है। वैज्ञानिकों का दावा है कि पहली डोज के तौर पर एस्ट्राजेनेका और दूसरी डोज में फाइजर टीके का इस्तेमाल किया जाए तो न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडीज का स्तर दोनों टीके की दो डोज की तुलना में छह गुना अधिक बढ़ जाता है।

विज्ञापन


कोरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन एजेंसी (केडीसीए) ने टीके की मिक्स डोज का प्रभाव जानने के लिए परीक्षण में 499 स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया। 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की मिक्स डोज लगाई गई जबकि 200 को फाइजर और अन्य को एस्ट्राजेनेका की डोज लगाई गई।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने पाया कि सभी तरह से टीके में न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडीज बनीं जो वायरस को शरीर में प्रवेश करने और अपनी संख्या बढ़ाने से रोकता है। टीके की मिक्स डोज लेने वाले लोगों में भी फाइजर टीके की दो डोज के बराबर एंटीबॉडीज देखी गईं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस आधार पर एस्ट्राजेनेका और फाइजर टीके का इस्तेमाल मिक्स डोज के रूप में कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed