फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Republicans nominate Jim Jordan as US House speaker candidate gets Donald Trump supports

Jim Jordan: रिपब्लिकन ने जिम जॉर्डन को बनाया प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार, ट्रंप ने किया समर्थन

Sat, 14 Oct 2023 04:49 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 14 Oct 2023 04:49 AM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिम जॉर्डन को नामित करने के फैसले का स्वागत किया है। बता दें, जॉर्डन को ट्रंप का कट्टर समर्थक माना जाता है।

विज्ञापन
Republicans nominate Jim Jordan as US House speaker candidate gets Donald Trump supports
Jim Jordan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की सबसे पुरानी पार्टी रिपब्लिकन ने प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष पद के लिए फायरब्रांड नेता जिम जॉर्डन को उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार को रिपब्लिकन के आंतरिक मतदान में जॉर्डन के नाम पर अंतिम सहमति बनी। बता दें, जॉर्डन को ट्रंप का कट्टर समर्थक माना जाता है। वहीं, पूर्व अध्यक्ष कैविन मैक्कार्थी का कहना है कि मुझे लगता है कि जॉर्डन बहुत अच्छा काम करेंगे।

विज्ञापन


ट्रंप और जॉर्डन के घनिष्ठ संबंध
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिम जॉर्डन को नामित करने के फैसले का स्वागत किया है। जॉर्डन और ट्रंप के बीच काफी मजबूत रिश्ते हैं। जॉर्डन के कारण ट्रंप को चुनावी धोखाधड़ी सहित चार अलग-अलग मामलों में राहत मिल सकती है। कैपिटल हिल हमले के दौरान जॉर्डन कांग्रेस में उनके मुख्य रक्षक के रूप में थे। हालांकि, सभी रिपब्लिकन जॉर्डन को स्पीकर के रूप में देखना पसंद नहीं करेंगे।
विज्ञापन


हाल ही में कैविन मैक्कार्थी को पद से हटाया
एक सप्ताह पहले, रिपब्लिकन सांसद केविन मैक्कार्थी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। अमेरिकी संसद कांग्रेस के निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा ने मैक्कार्थी को स्पीकर पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया था। अमेरिका के इतिहास में पहली बार इस तरह का मतदान हुआ था। मैक्कार्थी वोटिंग के जरिये पद से हटाए जाने वाले पहले स्पीकर बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed