फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Representative of India to UN TS Tirumurti at UNSC Open Debate on General issues relating to Sanctions news and updates

चेतावनी: 'प्रतिबंधों से बचने पड़ोसी देश के आतंकी संगठन खुद को बता रहे मानवतवादी संस्थान', यूएन में बोले भारत के प्रतिनिधि

Mon, 07 Feb 2022 11:35 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 07 Feb 2022 11:35 PM IST
सार

भारतीय प्रतिनिधि ने यूएन को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे संगठन खुद को मानवतावादी बताकर फंड्स जुटा रहे हैं और इन फंड्स से आतंकियों की भर्ती जैसे कामों में जुटे हैं।

विज्ञापन
Representative of India to UN TS Tirumurti at UNSC Open Debate on General issues relating to Sanctions news and updates
टीएस तिरुमूर्ति, यूएन में स्थायी प्रतिनिधि - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने सोमवार को प्रतिबंधों के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की ओर से रखी गई चर्चा में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने आतंकियों को पालने पोसने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान पर बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा। तिरुमूर्ति ने कहा कि हमारे पड़ोस में कुछ ऐसे आतंकी संगठन हैं, जो खुद को मानवतावादी संगठन बताकर प्रतिबंधों से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। तिरुमूर्ति ने चेतावनी देते हुए कहा कि इनमें वे आतंकी संगठन भी शामिल हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र ने ही अपनी लिस्ट में शामिल किया है। 
विज्ञापन


भारतीय प्रतिनिधि ने यूएन को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे संगठन खुद को मानवतावादी बताकर फंड्स जुटा रहे हैं और इन फंड्स से आतंकियों की भर्ती जैसे कामों में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ आतंकी संगठन तो इस जुटाई गई रकम से ही अपने बचाव के लिए मानवों को ढाल बनाने का काम कर रहे हैं। तिरुमूर्ति ने अपील की कि ऐसे संगठनों को रोकना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed