फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   report says Khalistan supporters threat to Britain

Britain: ब्रिटेन के लिए खालिस्तान समर्थक खतरा, फेथ एंगेजमेंट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Thu, 27 Apr 2023 06:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 Apr 2023 06:31 AM IST
सार

ब्लूम ने 21 हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत के आधार पर सरकार से कहा है कि खालिस्तान समर्थकों को जाने-अनजाने में संसद तक पहुंचने से रोकना चाहिए।

विज्ञापन
report says Khalistan supporters threat to Britain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटिश सरकार को एक फेथ एंगेजमेंट रिपोर्ट में बताया गया है कि खालिस्तानी आतंक के समर्थकों को ब्रिटिश लोग देश की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा मानते हैं। इसके साथ ही खालिस्तानी आतंक से जुड़ी गतिविधियों और इनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


ब्रिटिश सरकार ने स्वतंत्र सलाहकार कॉलिन ब्लूम को इस संबंध में समीक्षा का अनुरोध किया था। ब्लूम ने 21 हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत के आधार पर सरकार से कहा है कि खालिस्तान समर्थकों को जाने-अनजाने में संसद तक पहुंचने से रोकना चाहिए। डज गवर्नमेंट डू गॉड : एन इंडिपेंडेंट रिव्यू इंटू हाऊ गवर्नमेंट एंगेज विद फेथ शीर्षक से प्रस्तुत रिपोर्ट मे ब्लूम ने
विज्ञापन


'सिख अतिवाद' शीर्षक वाले एक खंड में 
विस्तार से बताया है कि कैसे ब्रिटिश सिख समुदाय के लोग खुद को खालिस्तानी समर्थकों से जोड़ो जाने पर ठगा हुआ महसूस करते हैं। ब्रिटिश सिख समुदाय के ज्यादातर लोगों का कहना है कि उनके धर्म और पहचान को हाईजैक कर खालिस्तानी आतंक को समर्थन देने वाले ब्रिटेन की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी चुनौती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश संसद में खालिस्तानी घुसपैठ
बब्बर खालसा और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के दूसरे नामों से ब्रिटेन में सक्रिय होने को चिंताजनक बताते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को विपक्षी लेबर पार्टी की सांसद प्रीत कौर गिल जैसे लोगों को संसद के प्रभाव को खालिस्तान के समर्थन का मंच बनाने से रोकने के तरीके तलाशने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed