फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report says Chinese Man Ruptures Eardrum After Kissing His Girlfriend For 10 Minutes

Report: चीनी शख्स ने अपनी प्रेमिका को 10 मिनट तक किया किस, फट गए कान के पर्दे; सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Wed, 30 Aug 2023 08:06 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Aug 2023 08:06 AM IST
सार

डॉक्टरों ने बताया कि पैशनेट किसिंग से कान के अंदर हवा के दबाव में तेजी से बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि किस के दौरान एक साथी द्वारा तेजी से ली गई सांस दूसरे साथी के सांस के साथ मिलकर असंतुलन बनाता है, जिससे कान में छिद्र हो सकता है।

विज्ञापन
Report says Chinese Man Ruptures Eardrum After Kissing His Girlfriend For 10 Minutes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। चीनी मीडिया के मुताबिक, एक चीनी व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को लगातार 10 मिनट तक किस किया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्लफ्रेंड के साथ लिप लॉक करने के बाद उस शख्स की सुनने की क्षमता खत्म हो गई। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 अगस्त को प्रेमी-प्रेमिका किस कर रहे थे, तभी अचानक प्रेमी को अपने कान में तेज दर्द महसूस हुआ। यह कपल चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत (Zhejiang province) के वेस्ट लेक में डेट पर गया था। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने बताया कि उसके कान के पर्दे में छेद हो गया है।
विज्ञापन

उसे बताया गया कि पूरी तरह ठीक होने में दो महीने लगेंगे। 

डॉक्टरों ने बताया कि पैशनेट किसिंग से कान के अंदर हवा के दबाव में तेजी से बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि किस के दौरान एक साथी द्वारा तेजी से ली गई सांस दूसरे साथी के सांस के साथ मिलकर असंतुलन बनाता है, जिससे कान में छिद्र हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2008 में दक्षिणी चीन की एक युवा महिला ने आंशिक रूप से अपनी सुनने की शक्ति खो दी थी, जब उसके प्रेमी ने पैशनेट किसिंग के दौरान उसके कान का पर्दा फाड़ दिया था।

दक्षिणी गुआंग्डोंग प्रांत के झुहाई की 20 साल की लड़की को अपने बाएं कान से पूरी तरह सुनने की क्षमता खोने के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। चीनी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर आकर्षण का केंद्र बन गया है। अकेले डॉयिन (Douyin) पर इस स्टोरी को10 लाख लाइक और चार लाख कमेंट्स मिले हैं।


एक यूजर ने कहा, दुनिया इतनी बड़ी है कि यह असंख्य अजीब चीजों का घर है। एक अन्य यूजर ने कहा, इससे पता चलता है कि प्यार वास्तव में अपनी दहाड़ से कानों को बहरा कर सकता है। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "यही कारण है कि मैं कोई प्रेमिका नहीं ढूंढना चाहता। यह बहुत खतरनाक है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed