फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report says 48 percent of US foreign students are Chinese and Indians

रिपोर्ट में दावा-अमेरिकी विदेशी छात्रों में 48 फीसदी चीनी और भारतीय

Sun, 30 Aug 2020 06:17 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 30 Aug 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
Report says 48 percent of US foreign students are Chinese and Indians
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

अमेरिका में 2019 में पढ़ रहे विदेशी छात्रों में से 48 फीसदी चीनी और भारतीय विद्यार्थी रहे हैं। अमेरिका में प्रवासी छात्रों पर ‘स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम’ (एसईवीपी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में अमेरिका में कुल 7,33,718 या 48 फीसदी छात्र चीन और भारत के थे। इनमें चीन के 4,74,479 और भारत के 2,49,221 छात्र रहे।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि देश में अंतरराष्ट्रीय गैर-प्रवासी छात्रों और एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत आने वाले विद्यार्थियों पर जानकारी रखने वाली वेब आधारित प्रणाली सेविस के रिकॉर्ड के अनुसार 2019 में एफ-1 और एम-1 वीजा वाले विदेशी छात्रों की संख्या 15.2 लाख थी। इसमें 2018 से 1.7 फीदसी की कमी आई।
विज्ञापन


एफ-1 वीजा अमेरिका के किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में किसी अकादमिक कार्यक्रम या अंग्रेजी भाषा के कार्यक्रम में भाग ले रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को जारी किया जाता है, वहीं एम-1 वीजा व्यावसायिक संस्थानों तथा तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के लिए होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed