{"_id":"65d42797c5f9ee55600adb49","slug":"report-putin-gifts-russian-made-car-to-north-korean-leader-kim-jong-un-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: पुतिन ने किम को दिया ये खास तोहफा, उत्तर कोरियाई नेता से नजदीकियां बढ़ाने के चक्कर में तोड़ा नियम!","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: पुतिन ने किम को दिया ये खास तोहफा, उत्तर कोरियाई नेता से नजदीकियां बढ़ाने के चक्कर में तोड़ा नियम!
Tue, 20 Feb 2024 09:46 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 20 Feb 2024 09:46 AM IST
सार
सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के सचिव और उत्तर कोरियाई नेता की बहन किम यो-जोंग ने पुतिन को धन्यवाद दिया। बताया जा रहा है कि रूसी निर्मित कार 18 फरवरी को किम के शीर्ष सहयोगियों को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
पुतिन-किम जोंग उन (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका से कठिन संबंधों के बीच रूस और उत्तर कोरिया अपनी दोस्ती को मजबूती देते दिखाई दे रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को एक स्पेशल कार उपहार में दी है। रूस में बनी कार किम जोंग के निजी इस्तेमाल के लिए दी गई है। यह उपहार दोनों नेताओं के बीच निजी संबंधों को दर्शाता है। हालांकि, बताया जा रहा है कि यह गिफ्ट संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन हो सकता है। क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने रूस और नॉर्थ कोरिया के बीच किसी भी प्रकार के लेन-देन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के सचिव और उत्तर कोरियाई नेता की बहन किम यो-जोंग ने पुतिन को धन्यवाद दिया।
किम को लग्जरी कारों का शौक
एक रिपोर्ट के अनुसार, रूसी निर्मित कार 18 फरवरी को किम के शीर्ष सहयोगियों को सौंपी गई थी। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि कार को रूस से कैसे भेजा गया। ऐसा माना जाता है कि किम ऑटोमोबाइल के शौकीन हैं और उनके पास लक्जरी विदेशी वाहनों का बहुत बड़ा संग्रह है। पुतिन ने किम के लग्जरी कारों के शौक को देखते हुए यह विशे। उपहार भेजा है।
पिछले साल रूस दौरे पर गए थे किम जोंग
बता दें, पिछले साल सितंबर में किम जोंग ने ट्रेन से रूस का दौरा किया था। इस दौरान किम ने पुतिन के राष्ट्रपति ऑरस सीनेट लिमोसिन का निरीक्षण किया था। इतना ही नहीं, पुतिन ने उन्हें रूसी निर्मित लक्जरी वाहन का भी आनंद दिलवाया था।
विज्ञापन
नॉर्थ कोरिया करेगा रूस की मदद?
यूक्रेन के साथ हुए युद्ध में रूस ने बड़े पैमाने पर हथियारों का इस्तेमाल किया है ऐसे में उसे और हथियारों की सख्त जरूरत है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि रूस बम और तोपों में इस्तेमाल होने वाले गोला बारूद की जरूरत उत्तर कोरिया से पूरी कर सकता है। उत्तर कोरिया के पास काफी मात्रा में गोला बारूद हैं। इसके अलावा प्रतिबंधों की मार झेल रहे उत्तर कोरिया हथियार, तेल और अनाज की सख्त जरूरत है। रूस को अभी हथियार देने के बदले किम भविष्य में खतरनाक रूसी हथियार भी मांग सकते हैं। इसके साथ ही किम जोंग, रूस से हथियारों की तकनीक साझा करने की मांग भी कर सकते हैं ताकि परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा सकें। इसके अलावा रूस तेल और अनाज देकर उत्तर कोरिया की परेशानी को दूर करने में सक्षम है।