{"_id":"66419d6e875a45cf96035ab7","slug":"report-claims-king-charles-met-david-beckham-after-declining-to-see-prince-harry-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: किंग चार्ल्स अपने बेटे से नाराज? प्रिंस हैरी से मिलने से किया था इनकार, अब डेविड बेकहम से की मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: किंग चार्ल्स अपने बेटे से नाराज? प्रिंस हैरी से मिलने से किया था इनकार, अब डेविड बेकहम से की मुलाकात
Mon, 13 May 2024 10:26 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 13 May 2024 10:26 AM IST
सार
एक रिपोर्ट में बताया गया था कि प्रिंस हैरी अपने पिता किंग चार्ल्स से नहीं मिलेंगे। इसकी वजह किंग चार्ल्स के व्यस्त कार्यक्रम था। जबकि अब किंग ने डेविड बेकहम से मुलाकात की।
विज्ञापन
किंग चार्ल्स और प्रिंस हैरी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के शाही घराने में प्रिंस हैरी से उनके पिता किंग चार्ल्स की नाराजगी जगजाहिर है। इस सप्ताह की शुरुआत में खबर आई थी कि किंग चार्ल्स की अपने बेटे हैरी से मुलाकात नहीं हो पाएगी। हालांकि, इन सब दावों के बीच किंग ने डेविड बेकहम के साथ एक निजी बैठक की।
विज्ञापन
बेकहम से इस वजह से मिले
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 49 साल के इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान ने शुक्रवार को 75 साल के किंग्स चार्ल्स के साथ किंग्स फाउंडेशन पर चर्चा करने के लिए एक निजी बैठक की। कहा जा रहा कि बेकहम ने राजा से उनके चैरिटी फाउंडेशन के बारे में अधिक जानने के लिए उनसे मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सात मई को आए लंदन दौरे पर
ड्यूक ऑफ ससेक्स कहे जाने वाले प्रिंस हैरी इनविक्टस गेम्स के आयोजन के लिए सात मई को लंदन पहुंचे थे। प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेगन के साथ अमेरिका में रहते हैं। बीते दिनों नेटफ्लिक्स की एक डॉक्यूमेंट्री में और प्रिंस हैरी की आत्मकथा स्पेयर में शाही परिवार से जुड़े कई खुलासे किए गए थे। इसके चलते किंग चार्ल्स प्रिंस हैरी से नाराज हैं।
विज्ञापन
प्रिंस के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया था कि वे अपने पिता किंग चार्ल्स से नहीं मिलेंगे। इसकी वजह किंग चार्ल्स के व्यस्त कार्यक्रम को बताया गया था। वहीं रॉयल कमेंटेटर चार्लेट ग्रिफिथ्स का मानना है कि प्रिंस हैरी ने किंग चार्ल्स से मुलाकात के लिए कुछ शर्तें रखी थीं, जिनकी वजह से किंग चार्ल्स ने प्रिंस हैरी से न मिलने का फैसला किया। प्रिंस हैरी की शर्त थी कि जब वे अपने पिता से मिलें तो उस वक्त कौन कमरे में रहेगा और कौन नहीं, ये वे तय करेंगे। हालांकि, किंग चार्ल्स ने हैरी की ये शर्त मानने से इनकार कर दिया।
घर छोड़ने के बाद पहले भी आ चुके हैं
हैरी अपनी पत्नी मेगन और अपने दो बच्चों के साथ घर छोड़कर साल 2020 में कैलिफोर्निया चले गए थे। उस समय से पिता और पुत्र के बीच संबंध खराब होने लगे थे। हालांकि, कैलिफोर्निया के जाने के बाद भी वह बीच-बीच में ब्रिटेन आते रहते हैं। इससे पहले वह साल 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां आए थे। उसके बाद पिछले साल अपने पिता के राज्याभिषेक में शामिल हुए।
नाइजीरिया के दौरे पर प्रिंस हैरी और मेगन
इस बीच, प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल इनविक्टस गेम्स को बढ़ावा देने के लिए नाइजीरिया के एक संक्षिप्त दौरे पर हैं। नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा के दौरान, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स ने स्कूल का दौरा किया। उन्हें देश के सर्वोच्च रैंकिंग वाले सैन्य अधिकारी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ द्वारा नाइजीरिया में आमंत्रित किया गया था।