फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report claims China ex-Foreign Minister Qin Gang died due to torture

China: जून से गायब चल रहे चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग की हो गई है हत्या! रिपोर्ट्स में दावा

Thu, 07 Dec 2023 10:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 07 Dec 2023 10:03 PM IST
सार

 किन को जुलाई 2021 में अमेरिका में राजदूत नियुक्त किया गया था। सिर्फ 18 महीने के बाद ही उन्हें विदेश मंत्री के तौर पर नामित किया गया था। अमेरिकी और ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अमेरिका में राजदूत रहने के दौरान किन के विवाहेतर संबंध थे।

विज्ञापन
Report claims China ex-Foreign Minister Qin Gang died due to torture
चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंबे समय से लापता चल रहे चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग को लेकर अमेरिकी और ब्रिटिश मीडिया में बड़ा दावा किया गया है। कहा जा रहा है कि उनकी हत्या करा दी गई है। इन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने बेहद करीबी रहे गैंग की हत्या यातना देकर करवा दी है। जिनपिंग ने अमेरिका के लिए जासूसी के शक में गैंग की हत्या कराई है। वहीं, उनकी आत्महत्या को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि किन गैंग को जुलाई 2023 में पद से बर्खास्त कर दिया गया था। जब ऐसा हुआ था उससे पहले से ही वे गायब थे। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स में किया गया दावा
गौरतलब है कि  किन को जुलाई 2021 में अमेरिका में राजदूत नियुक्त किया गया था। सिर्फ 18 महीने के बाद ही उन्हें विदेश मंत्री के तौर पर नामित किया गया था। अमेरिकी और ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अमेरिका में राजदूत रहने के दौरान किन के विवाहेतर संबंध थे। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि अमेरिका में उनका एक बच्चा भी था। वहीं, हत्या का दावा केवल किन गैंग को लेकर ही नहीं किया गया है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग, पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू और कई अन्य अधिकारियों की भी हत्या की बात कही गई है।
विज्ञापन


 दिसंबर 2021 में बनें थे विदेश मंत्री 
किन 2021 में अमेरिका में चीन के राजदूत बने थे। एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद पिछले साल दिसंबर में उन्हें विदेश मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था। वह चीन के इतिहास में इस पद पर नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्तियों में से एक थे। अमेरिका का राजदूत बनाए जाने के दौरान उन्हें वाशिंगटन के साथ बीजिंग के तनाव भरे संबंधों को स्थिर करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। श्रीलंका, वियतनाम और रूस के अधिकारियों से 25 जून को मुलाकात के बाद किन को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। विदेश मंत्री के रूप में किन ने अमेरिका के ऊपर छोड़े गए एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे के मुद्दे पर वाशिंगटन को कड़ी फटकार लगाई थी। किन अमेरिका से पहले यूके के राजदूत भी रह थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed