फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report Claimed Israeli strikes hit central Beirut, residential tower targeted, 4 killed

Israel: इस्राइल ने बेरूत पर फिर किया हवाई हमला, आठ मंजिला आवासीय इमारत को बनाया निशाना; चार लोगों की मौत

Sat, 23 Nov 2024 11:05 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम/बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम/बेरूत Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 23 Nov 2024 11:05 AM IST
सार

इस्राइल अब फलस्तीन के गाजा पट्टी में हमास के साथ-साथ ही उसके सहयोगी हिजबुल्ला से भी जंग कर रहा है। पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने अचानक इस्राइल में घुसकर हमला कर बड़ी संख्या में नरसंहार किया था। जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने हमला किया। 

विज्ञापन
Report Claimed Israeli strikes hit central Beirut, residential tower targeted, 4 killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी हैं। वहीं, इस युद्ध की लपटें लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। इस बीच, एक बार फिर हमले तेज हो गए हैं। इस्राइल ने शनिवार तड़के मध्य बेरूत को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। सुरक्षा सूत्रों ने कहा, इस्राइल ने ईरान समर्थक हिजबुल्ला समूह के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया। शक्तिशाली हमले से लेबनान की राजधानी बुरी तरह से हिल गई। वहीं, लेबनानी मीडिया ने बताया कि इस्राइल के विमानों ने बस्ता क्षेत्र में स्थित पांच मिसाइलों से आठ मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए और 33 घायल हो गए।

विज्ञापन


सुबह चार बजे किए हमले
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेरूत में तड़के करीब चार बजे कई शक्तिशाली विस्फोट हुए। दो सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि हमले में कम से कम चार रॉकेट दागे गए। 
विज्ञापन


एंबुलेंसों के सायरन की आवाज गूंजी
बेरूत के बस्ता इलाके में विस्फोट स्थल पर एंबुलेंसों के पहुंचने के दौरान सायरन की आवाज सुनी जा सकती थी। मीडिया चैनलों द्वारा जारी फुटेज में कम से कम एक नष्ट इमारत दिखाई गई और कई अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बता दें, यह इस सप्ताह बेरूत के मध्य क्षेत्र को निशाना बनाने वाला चौथा इस्राइली हवाई हमला था। रविवार को रास अल-नबा जिले में एक इस्राइली हवाई हमले में हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ मीडिया अधिकारी की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने सितंबर में लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ एक बड़ा हमला शुरू किया। 

दो मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा इस्राइल
इस्राइल अब फलस्तीन के गाजा पट्टी में हमास के साथ-साथ ही उसके सहयोगी हिजबुल्ला से भी जंग कर रहा है। पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने अचानक इस्राइल में घुसकर हमला कर बड़ी संख्या में नरसंहार किया था। जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने हमला किया। इस बीच, लेबनान का संगठन हिजबुल्ला ने भी गत दिनों इस्राइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। पिछले 11 महीने से हिज्बुल्ला और इस्राइल के बीच जंग जैसी स्थिति है। उधर इस्राइली रक्षा मंत्री का कहना है कि यह युद्ध का प्रथम चरण है। इसके बाद अभी और चरणों में युद्ध लड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed