फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Relief America relaxed the rules for traveling to India advised not to travel to Jammu and Kashmir

राहत : भारत यात्रा के लिए अमेरिका ने दी नियमों में ढील, जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह 

Tue, 17 Aug 2021 09:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Aug 2021 09:00 AM IST
सार

भारत में कोरोना की स्थिति में सुधार के चलते अमेरिका ने यात्रा नियमों में ढील दी है। इसके लिए सीडीसी की नई हेल्थ एडवाइजरी भी लागू की गई है। अमेरिका ने अपने नागरिकों से जम्मू-कश्मीर व भारत-पाक बॉर्डर की यात्रा न करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
Relief America relaxed the rules for traveling to India advised not to travel to Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिका ने कोरोना के चलते भारत की यात्रा के लिए बनाए गए नियमों में ढील दे दी है। सोमवार को इसके लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है, जिसके तहत अब भारत के लिए नई लेवल-2 एडवाइजरी जारी की गई है। 
विज्ञापन


कोरोना के चलते लेवल-4 में था भारत
यात्रा संबंधी यह नई एडवाइजरी तब सामने आयी है जब भारत में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिला है। इस साल की शुरुआत में जब भारत में कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी तब अमेरिका ने भारत को लेवल-4 में रखा था और अपने नागरिकों से भारत की यात्रा न करने की अपील की थी। 
विज्ञापन


सीडीसी के नियमों को जानकर ही करें यात्रा
द सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ओर से अब भारत के लिए लेवल-2 की हेल्थ एडवाइजरी लागू की गई है। इसके तहत विदेश मंत्रालय ने कहा कि अगर आपने एफडीए अधिकृत वैक्सीन के सभी डोज लगवाए हैं तो आपको कोरोना होने की आशंका कम है। मंत्रालय ने यात्रियों से कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो वैक्सनी लगवा चुके और न लगवाने वाले लोगों के लिए बनाए गए सीडीसी नियमों को जरूर पढ़ लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर व भारत-पाक बॉर्डर न जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवाद के कारण अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से लेह व लद्दाख छोड़कर जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करने के साथ भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से दस किलोमीटर तक सटे इलाकों की यात्रा भी न करने की सलाह दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed