फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Red alert due to Idalia storm in Florida latest World News in Hindi

World News: अमेरिका के फ्लोरिडा में इडालिया तूफान के कारण रेड अलर्ट, पढ़ें विश्व की अहम खबरें

Wed, 30 Aug 2023 06:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 30 Aug 2023 06:20 AM IST
सार

अमेरिका के फ्लोरिडा में चक्रवात तूफान के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। ‘इडालिया’ तूफान फ्लोरिडा के खाड़ी तट की ओर बढ़ रहा है, जो दूसरे चरण के चक्रवात में बदल गया है।

विज्ञापन
Red alert due to Idalia storm in Florida latest World News in Hindi
File Photo. - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा में चक्रवात तूफान के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। ‘इडालिया’ तूफान फ्लोरिडा के खाड़ी तट की ओर बढ़ रहा है, जो दूसरे चरण के चक्रवात में बदल गया है। इस दौरा 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। उम्मीद है कि इडालिया बुधवार को दक्षिणी जॉर्जिया की ओर बढ़ सकता है। 

विज्ञापन


भारतवंशी लारा व एज्रेल का नाम स्टारडम प्रतिस्पर्धियों की सूची में
दक्षिण कोरिया की दिग्गज संगीत कंपनी हाइब और अमेरिकी रिकॉर्ड लेबल गेफेन ने घोषणा की है कि दो भारतीय मूल की गायिका लारा राज  (17) व एज्रेला (20) का नाम वैश्विक स्टारडम प्रतिस्पर्धियों की सूची में शामिल किया गया है। दोनों कंपनियों ने आईजीए स्टूडियो से प्रसारित एक लाइवस्ट्रीम कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की। द डेब्यू : ड्रीम एकेडमी नामक ऑडिशन कार्यक्रम के लिए 20 प्रतियोगियों की सूची को अंतिम रूप देने से पहले 1,20,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। 
विज्ञापन


भारत-बांग्लादेश के बीच सैन्य वार्ता आयोजित
भारत-बांग्लादेश के बीच ढाका में सैन्य प्रशिक्षण को लेकर दोनों की सैन्य सेवाओं ने तीसरी त्रि-सेवा स्टाफ वार्ता (टीएसएसटी) आयोजित की। वार्ता की सह-अध्यक्षता बांग्लादेश के सशस्त्र बल डिवीजन के योजना निदेशालय के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मुहम्मद मशीउर रहमान और भारत के एयर वाइस मार्शल आशीष वोहरा ने की। बांग्लादेश के रक्षा मंत्रालय ने कहा, सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण के लिए भारत का मिल रहा निरंतर समर्थन बहुत स्पष्ट है। सेना, नौसेना और वायु सेना के कर्मियों को विभिन्न भारतीय संस्थानों में प्रशिक्षित किया जाता है और बांग्लादेश भी हर साल भारत के सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए प्रशिक्षण की मेजबानी करता है। दोनों सशस्त्र बल संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में विभिन्न स्तरों पर एक साथ काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में 26 लाख की अवैध नकदी के साथ भारतीय गिरफ्तार
नेपाल के मधेश प्रांत में महोत्तरी जिले से बिना उचित दस्तावेज के 26 लाख नेपाली रुपये (16.26 लाख रुपये) ले जाने के आरोप में एक भारतीय नागरिक सुमित साहा (26) को गिरफ्तार किया गया। सुमित साहा को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह नेपाल में प्रवेश कर रहा था। उसने अपनी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे नोट छुपाए थे। ये मुद्रा 1,000 रुपये, 100 रुपये के मूल्य वाले नेपाली बैंक नोट के रूप में थी।

भारत से 9.21 करोड़ अंडों का आयात करेगा श्रीलंका
श्रीलंकाई कैबिनेट प्रवक्ता व मीडिया मंत्री बंडुला गुणवर्धने ने कहा, हम अपनी कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते व उन्हें उपभोक्ताओं के लिए किफायती बनाने के लिए भारत से 9.21 करोड़ अंडों का विशेष आयात करेगा। उन्होंने कहा, यह निर्णय कैबिनेट बैठक में लिया गया है। यह कदम घरेलू अंडे की कीमतों को स्थिर करने और श्रीलंकाई उपभोक्ताओं के लिए सामर्थ्य बनाए रखने के लिए एक रणनीतिक उपाय है।  

श्रीलंकाई सेना द्वारा हाल में गिरफ्तार किए गए 10 भारतीय मछुआरों को वहां की सरकार ने अदालत से रिहाई आदेश के बाद छोड़ दिया है। ये मछुआरे मंगलवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे। इन मछुआरों के परिवारों ने राज्य और केंद्र से मामले में हस्तक्षेप करने और श्रीलंका सरकार से बातचीत करने की अपील की थी। 

जमैका में भारत के अगले उच्चायुक्त होंगे मयंक जोशी
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि मयंक जोशी को जमैका में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। जोशी 2003 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में वे टोक्यो में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत और जमैका के बीच पारंपरिक रूप से सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। वे इतिहास, संसदीय लोकतंत्र, राष्ट्रमंडल में सदस्यता, अंग्रेजी भाषा और क्रिकेट के प्रति प्रेम की साझा रुचियों, हितों एवं संबंधों को साझा करते हैं। 

पाकिस्तान : आतंकी मामले में इमान मजारी पुलिस हिरासत में
पाकिस्तानी मानवाधिकार वकील इमान मजारी को आतंकवाद के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को तीन दिन के लिए इस्लामाबाद पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने मजारी और पूर्व सांसद अली वजीर को देशद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद 30,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। हालांकि, कुछ घंटों बाद, पाकिस्तान पुलिस ने रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर इमान मजारी को फिर से गिरफ्तार कर लिया।


भैरहवा-दिल्ली उड़ान शुरू, विमान में कोई यात्री नहीं
नेपाल के राष्ट्रीय ध्वज वाहक ने मंगलवार को भैरहवा में गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से काठमांडो के रास्ते दिल्ली और हांगकांग के लिए साप्ताहिक उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया, लेकिन बुकिंग नहीं होने के कारण दोनों उड़ानों में कोई यात्री नहीं था। नेपाल एयरलाइंस ने उड़ान कार्यक्रम से ठीक दो दिन पहले भैरहवा से दिल्ली और हांगकांग के लिए टिकट की बुकिंग की घोषणा की थी। काठमांडो से 400 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित भैरहवा न तो कोई व्यापारिक केंद्र है और न ही कोई बड़ा शहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed