फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   recruiter reveals a job which does not require a degree and can pay up to 62 lakh rupees here is all you need to know

ड्रीम जॉब: 62 लाख रुपये तक हो सकती है कमाई और किसी डिग्री की भी जरूरत नहीं, पाइए पूरी जानकारी

Wed, 20 Oct 2021 04:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 20 Oct 2021 04:44 PM IST
सार

एक रिक्रूटर ने एक ऐसी नौकरी के बारे में बताया है जो आपको 62 लाख रुपये तक की कमाई करवा सकती है। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए किसी डिग्री की भी जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
recruiter reveals a job which does not require a degree and can pay up to 62 lakh rupees here is all you need to know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

आज के समय में बिना किसी डिग्री के नौकरी पाना भी टेढ़ी खीर हो गया है, अच्छे पैकेज वाली नौकरी की तो बात ही छोड़ दीजिए। लेकिन, एक रिक्रूटर ने इसके बिल्कुल उलट एलान किया है। 24 वर्षीय एलनी पाव्लोविक एक टैलेंट मैनेजर हैं।  उन्होंने नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को सलाह दी है कि प्रोडक्ट डाटा एनालिसिस में काम तलाशें। पाव्लोविक का कहना है कि एक नया काम है और बहुत सारे लोग इसे नहीं कर रहे हैं, ऐसे में टेक कंपनियां आपके लिए लड़ेंगी। 

विज्ञापन


यहां पर एक सवाल यह उठता है कि असल में प्रोडक्ट डाटा एनालिस्ट का काम क्या होता है। पाव्लोविक के अनुसार, सामान्य रूप से आप किसी तरह के एप या प्लेटफॉर्म के लिए काम कर रहे हैं जहां आप प्रोडक्ट की सफलता का विश्लेषण या एनालिसिस करते हैं। मान लीजिए कि आप टिकटोक के लिए यह काम कर रहे हैं तो आप इस बात का विश्लेषण करेंगे कि यूजर एप के किस हिस्से को सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं और किस हिस्से का कम उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन


पाव्लोविक के अनुसार, आप यह सुझाव दे रहे होंगे कि किस तरह प्रोडक्ट को और बेहतर किया जाए जिससे अधिक लोग इसका इस्तेमाल करें। उनका कहना है कि इस काम की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी यूनिवर्सिटी डिग्री की भी जरूरत नहीं है। हालांकि, वह कहती हैं कि अपने स्किल्स को और बेहतर करने के लिए कोई ऑनलाइन कोर्स ज्वाइन करना गलत नहीं है। आपके अंदर सीनियर स्टेकहोल्डर्स से बात करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलनी पाव्लोविक का कहना है कि दो साल के अनुभव के बाद आप आसानी से 60 हजार पाउंड यानी करीब 62 लाख रुपये कमा सकते हैं। वहीं, इस क्षेत्र में जाने के लिए जरूरी योग्यता को लेकर उनका कहना है कि इस क्षेत्र में सभी बैकग्राउंड के लोग आ सकते हैं। आपके अंदर प्रोडक्ट को बेहतर करने की क्षमता और एनालिसिस करने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा इस काम के लिए किसी विशेष स्किल की जरूरत नहीं है, यही इस क्षेत्र की सबसे खास बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed