फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Record-setting British climber says he will scale Everest again next year, targeting his 20th summit

Everest: 'अगले साल फिर एवरेस्ट फतह करूंगा, 20 बार चढ़ने का है लक्ष्य', रिकॉर्ड तोड़ने वाले केंटन कूल का दावा

Tue, 20 May 2025 03:12 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 20 May 2025 03:12 PM IST
सार

मंगलवार को काठमांडू के हवाई अड्डे पर केंटन कूल ने कहा, 'मैं अब 51 वर्ष का हूं और मैं 2004 से एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए यहां आ रहा हूं।' 'मेरे पास अगले साल के लिए कम से कम एक और चढ़ाई है - शायद 20 या 21 (कुल)। उसके बाद मैं नेपाल में अन्य पहाड़ों पर चढ़ना शुरू करूंगा।'

विज्ञापन
Record-setting British climber says he will scale Everest again next year, targeting his 20th summit
माउंट एवरेस्ट - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटिश पर्वतारोही केंटन कूल ने 19वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की, गैर-शेरपा गाइड की तरफ से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके बाद मंगलवार को पहाड़ से लौटने पर उन्होंने कहा कि वे अपने अगली चढ़ाई की योजना बना रहे हैं। बता दें कि, दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के 51 वर्षीय केंटन कूल ने रविवार को 8,849 मीटर की चोटी पर चढ़ाई की और फिर अपने ग्राहकों के साथ नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Waqf Case: केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें
विज्ञापन


2004 से लगातार एवरेस्ट फतह कर रहे केंटन कूल
केंटन कूल ने पहली बार 2004 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी और तब से वे लगभग हर साल ऐसा करते आ रहे हैं। वह 2014 में एवरेस्ट पर चढ़ने में असमर्थ रहे थे क्योंकि उस साल 16 शेरपा गाइडों के हिमस्खलन में मारे जाने के बाद सीजन में चढ़ाई को रद्द कर दिया गया था। वहीं साल 2015 में जब भूकंप के कारण हिमस्खलन हुआ जिसमें 19 लोग मारे गए थे। जबकि कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 का चढ़ाई सत्र को भी रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Monsoon Alert: समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है मानसून; अगले 4-5 दिनों में मिल सकती है खुशखबरी

नेपाली शेरपा गाइड ने 30 बार की एवरेस्ट पर फतह
बता दें कि, केवल नेपाली शेरपा गाइड ने ब्रिटिश पर्वतारोही गाइड केंटन कूल से अधिक बार चोटी पर चढ़ाई की है। नेपाली शेरपा गाइड कामी रीता ने माउंट एवरेस्ट पर सबसे अधिक 30 बार चढ़ाई की है, जो वर्तमान में भी पहाड़ पर हैं और अगले कुछ दिनों में चढ़ाई करने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed