फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Record Coronavirus cases in America in a day new variant IHU found in France and situation in other countries updates in Hindi

Omicron Alert: अमेरिका में रिकॉर्ड लोगों को संक्रमण, फ्रांस में मिला कोरोना का नया वैरिएंट 'आईएचयू'

Tue, 04 Jan 2022 08:47 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/पेरिस Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 Jan 2022 08:47 PM IST
सार

अमेरिका में एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15.22 लाख मरीज मिले हैं। दुनिया भर में संक्रमण के मामलों की संख्या 29.2 करोड़ से अधिक हो गई है। 

विज्ञापन
Record Coronavirus cases in America in a day new variant IHU found in France and situation in other countries updates in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

क्रिसमस की छुट्टियों के बाद ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका में एक दिन में 15.22 लाख लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचना दर्ज की गई। यह संख्या पूरी दुनिया के दैनिक मामलों के जोड़ से भी ज्यादा और पिछली लहर की तुलना में तीन गुना अधिक है। इस बीच, फ्रांस में कोरोना का नया वैरिएंट 'आईएचयू' मिला है। इसमें 46 म्यूटेशन हैं, जो ओमिक्रॉन म्यूटेशन से ज्यादा हैं।

विज्ञापन


फ्रांस के इस बी.1.640.2 स्वरूप को आईएचयू मेडिटेरेंस इंफेक्शन के विशेषज्ञों ने खोजा है। विशेषज्ञों ने बताया, आईएचयू वैरिएंट वैक्सीन को लेकर ज्यादा प्रतिरोधी है इसलिए यह और भी खतरनाक हो सकता है क्योंकि इस पर किसी टीके का असर नहीं होगा। देश में इसके 12 मामले सामने आए हैं। इस बीच, दुनिया में कोरोना मामले 29.2 करोड़ पार हो गए हैं और अमेरिका में बुरे हालात हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका के अस्पतालों में तीन-चौथाई बिस्तर भरे हैं। आईसीयू में 18,500 से ज्यादा कोविड मरीज हैं। यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, 31 दिसंबर के बाद शुरू सप्ताह में हर दिन 500 से ज्यादा बच्चे भर्ती हो रहे हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने बताया कि पिछले हफ्ते में हर 100 में से एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। इसे देखते हुए राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति समीक्षा करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में 60 फीसदी से ज्यादा नए केस ओमिक्रॉन के
अमेरिका में सामने आने वाले नए मामलों में 60 फीसदी से अधिक ओमिक्रॉन के हैं। इसके बाद करीब 38-40 फीसदी मामले डेल्टा वैरिएंट के हैं। पिछले सप्ताह यहां पर एक ही दिन में 5.90 लाख नए केस मिले थे। देश में 29 नवंबर 2021 के बाद कोरोना के मामले बेतहाशा बढ़े हैं। 28 नवंबर को जहां कोरोना के नए मामले 23 हजार से कुछ ज्यादा थे वहीं 29 नवंबर को ये एक लाख के पार पहुंच गए थे।

सीडीसी के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना के कुल मामले पांच करोड़ 37 लाख 95 हजार 407 हैं और आठ लाख 20 हजार 355 लोगों की मौत अब तक इसकी वजह से हो चुकी है। 

अमेरिका में कई स्कूल खुले तो कई बंद, कार्यस्थल बंद
अमेरिका में कोविड-19 मामलों में विस्फोट के बाद देश के कई स्कूलों ने छुट्टियों की अवधि बढ़ाकर दोबारा शिक्षण का ऑनलाइन माध्यम शुरू करने को कहा गया है। जबकि कई अन्य ने ऑफलाइन कक्षाएं जारी रखी हैं। खासतौर पर न्यूयॉर्क, मिल्वॉकी, शिकागो, डेट्रायट और उससे आसपास वाले शहरों के स्कूल ओमिक्रॉन वृद्धि के कारण खुद को एक कठिन स्थिति में पा रहे हैं। 

हालांकि न्यूयॉर्क सिटी ने घर ले जाने वाली जांच किटों के साथ 10 लाख विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं फिर से खोल दी हैं। जबकि कई जगह निजी व सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की कमी के चलते काम बंद पड़ा है।

ब्रिटेन: इंग्लैंड-स्काटलैंड में मिले 1.57 लाख नए मामले
ब्रिटेन के इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में एक लाख 57 हजार 758 नए मामले मिले। इटली में 68 हजार नए केस मिले और 140 की मौत हो गई। पिछले दिनों के मुकाबले नए मामलों में कमी आई है। ब्रिटेन में नए मामले दो लाख को पार कर गए हैं। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, ओमिक्रॉन से मामले तो बढ़ रहे हैं, लेकिन संक्रमण हल्का होने से कुछ ही लोगों को आइसीयू में रखने की जरूरत पड़ रही है।

कनाडा में स्कूल, जिम व सिनेमाघरों को बंद किया गया
कनाडा में सर्वाधिक आबादी वाले प्रांत ओंटारियो में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ओंटोरियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने संक्रमण के रिकॉर्ड मामले देखते हुए ऑनलाइन कक्षाओं की तरफ लौटने की घोषणा की है। उन्होंने क्षेत्र में रेस्तरां, जिम और सिनेमाघर भी बंद रखने को कहा और अस्पतालों में सभी गैर-जरूरी सर्जरी रोककर कोरोना रोगियों की देखभाल को कहा है। पूरे कनाडा में ओमिक्रॉन केस भी बढ़ रहे हैं।

कोविड प्रतिबंधों के चलते नीदरलैंड में प्रदर्शन, झड़पें
नीदरलैंड में लगाए गए कोरोना प्रतिबंधों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए हजारों लोगों ने प्रदर्शन किए और पाबंदियों को तोड़ा। डच राजधानी एम्सटर्डम में दंगा पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुईं। यहां प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसा की योजना बनाने के संकेत मिलने पर स्थानीय सरकार ने प्रतिबंध लगा दिए थे। लेकिन प्रदर्शनकारी सड़कों पर जुटे और पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। 

वर्तमान में नीदरलैंड में लॉकडाउन लगा हुआ है और जनवरी मध्य तक यह जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed