फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Recent terrorist attack in Europe Charlie Hebdo France Austria Britain Germany Barcelona terror attack

यूरोप बार-बार हो रहा लहूलुहान, सिलसिलेवार जानें 12 बड़े आतंकी हमलों में क्या खोया

Tue, 03 Nov 2020 10:43 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 03 Nov 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Recent terrorist attack in Europe Charlie Hebdo France Austria Britain Germany Barcelona terror attack
लंदन ब्रिज पर आतंकी हमला - फोटो : BBC

यूरोप में हाल के दिनों में आतंकी घटनाओं में वृद्धि हुई है। फ्रांस में सबसे ज्यादा हमले की घटना सामने आई हैं। यहां पिछले एक महीने में चार आतंकी घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा मंगलवार को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में भी हमलावरों ने गोलीबारी की है। 

विज्ञापन


दुनियाभर के देशों ने इन आतंकी घटनाओं की निंदा की है। इन आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों ने कुछ हमलों को तो अकेले ही अंजाम दिया है। दुनिया एक तरफ कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है तो दूसरी ओर आतंकी घटनाएं लोगों के लिए अधिक परेशानी का सबब बन रही हैं।
विज्ञापन



वैश्विक मंचों पर आतंकवाद को रोकने की बात करने और इस दिशा में ठोस कदम उठाने के बाद भी आतंकी घटनाओं पर लगाम नहीं लग सकी है। अधिकतर हमलों को एशिया या अफ्रीका से आए लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है। इस कारण पूरे यूरोप में अप्रवासियों और शरणार्थियों का मुद्दा गरम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आइए जानते हैं कि यूरोप में हुए कुछ बड़े आतंकी हमलों के बारे में:-

3 नवंबर 2020: यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना शहर में हमलावरों ने कैफे और रेस्तरां में जमकर गोलीबारी की। अधिकारियों ने कहा कि इस आतंकी घटना में दो लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं। आधुनिक हथियारों से लैस हमलावरों ने शहर की प्रमुख जगहों को निशाना बनाया है। 

1 नवंबर 2020: फ्रांस के लियोन शहर में एक यूनानी पादरी को उनके गिरजाघर के बाहर गोली मार दी गई। पुलिस ने बताया कि लियोन में एक गिरजाघर में पादरी पर हमला किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि, बाद में उसे पकड़ लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पादरी के पेट में गोली लगी। उन्होंने कहा कि हमलावर अकेला था और उसने शिकार करने वाली राइफल से गोली चलाई।  

29 अक्तूबर 2020: फ्रांस के नीस शहर स्थित एक चर्च में हमलावर ने ‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाते हुए एक महिला का गला काट दिया और दो अन्य लोगों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। फ्रांस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रॉसी ने इस खौफनाक घटना को आतंकवाद करार दिया। पुलिस ने बाद में हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। 

17 अक्तूबर 2020: फ्रांसीसी स्कूल शिक्षक सैमुअल पैटी की पेरिस उपनगर में सिर कलम कर दिया गया। पैटी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता विषय पर पढ़ाते हुए पैगंबर मोहम्मद के एक कार्टून को अपने विद्यार्थियों दिखाया था। शिक्षक की गर्दन काटने वाला 18 वर्षीय चेचन्या मूल का किशोर था। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध हत्यारे को भी गोली मार दी थी। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घटना को आतंकवाद बताते हुए इसकी निंदा की। 

29 सितंबर 2020: व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ के पेरिस में पुराने कार्यालय के बाहर मीट काटने वाले चाकू से हमला किया गया। इस घटना में दो लोग बुरी तरह जख्मी हुए। आरोपी का कहना था कि वह कार्यालय को आग लगाना चाहता था। 25 वर्षीय हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध हमलावर पाकिस्तान का रहने वाला है। अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान उसके कपड़ों पर खून के छींटे लगे हुए थे।   

29 नवंबर 2019: एक नकली सुसाइड आत्मघाती वेस्ट पहने हुए एक व्यक्ति को ब्रिटिश पुलिस ने गोली मारकर ढेर कर दिया। इस हमलावर ने लंदन में दो लोगों पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना में तीन लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए। ब्रिटिश सरकार ने इसे आतंकी घटना करार दिया। 

7 अप्रैल, 2018: जर्मनी के म्युएन्स्टर शहर में एक व्यक्ति ने वैन को रेस्तरां के बाहर बैठे हुए लोगों पर चढ़ा दिया। इस घटना में कई लोगों की मौत हुई। हमलावर ने बाद में खुद की भी जान ले ली। जर्मनी ने इसे आतंकी घटना बताया। 

23 मार्च, 2018: एक बंदूकधारी ने दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में एक कार के अंदर से पुलिस पर गोलीबारी की और एक सुपरमार्केट में लोगों को बंधक बनाया। गोलीबारी के दौरान हमलावर ‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाता रहा। सुरक्षाबलों ने हमलावर को ढेर कर दिया। 

17 अगस्त, 2017: स्पेन के बार्सिलोना में एक वैन को लोगों की भीड़ पर चढ़ा दिया गया। इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गई। स्पेन ने इस हमले को आतंकी घटना करार दिया। 

3 जून, 2017: तीन हमलावरों ने लंदन ब्रिज पर पैदल चलने वालों को एक वैन से टक्कर मार दी। फिर पास के बार में छुरा घोंपकर आठ लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में कम से कम 48 लोग घायल हुए। इस हमले को इस्लामिक स्टेट ने अंजाम दिया था। 

22 मई, 2017: ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा अंजाम दिए गए आतंकी घटना में 22 लोगों की मौत हुई और 59 लोग घायल हुए। यह हमला तब हुआ जब अमेरिकी गायक एरियाना ग्रांडे अपना कॉन्सर्ट खत्म कर निकल रही थीं। 

7 अप्रैल, 2017: स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक ट्रक ड्राइवर ने एक शॉपिंग स्ट्रीट पर स्थित एक दुकान में टक्कर मार दी। इस हमले में पांच लोगों की मौत और 15 लोग घायल हुए। पुलिस ने इसे आतंकी घटना करार दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed