फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   rape of teenage woman dead body after extracting from tomb in pakistan

पाकिस्तान: कब्र से किशोरी का शव निकाल कर अज्ञात लोगों ने किया दुष्कर्म, 17 आरोपियों से की जा रही पूछताछ

Sat, 07 May 2022 08:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 07 May 2022 08:26 PM IST
सार

पाकिस्तान में शव के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां के गुजरात में अज्ञात लोगों ने पहले कब्र खोदकर किशोरी की लाश को बाहर निकाला और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
rape of teenage woman dead body after extracting from tomb in pakistan
पाकिस्तान में किशोरी के शव के दुष्कर्म - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के गुजरात के एक गांव में बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने पहले कब्र खोदकर किशोरी की लाश को बाहर निकाला और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, ये घटना 5 मई को चक कमला गांव की है।

विज्ञापन


इसको लेकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएलएन) के उप महासचिव अताउल्लाह तरार ने 6 मई को ट्विटर पर जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि घटना से जुड़े 17 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच वैज्ञानिक तरीकों से की जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग किशोरी की मौत चार मई बुधवार को हुई थी। इसके बाद शाम करीब छह बजे परिजनों ने उसे धार्मिक परंपरा के अनुसार कब्रिस्तान में दफना दिया और घर लौट आए। इसके बाद मृतक लड़की के परिजन अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार, उसे दफनाने के अगले दिन सुबह कब्रिस्तान पर गए। उस समय मृतका के परिजनों ने कब्र को खोदा तो शव को गायब पाया। इसके बाद खोजबीन के दौरान वहीं कुछ दूरी पर उन्हें शव पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, शव पर दुष्कर्म के निशान पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मृतक किशोरी के चाचा ने पुलिस से संपर्क किया और प्राथमिकी दर्ज कराई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि इस चौंकाने वाली घटना में कितने पुरुष शामिल थे।


गौरतलब है कि पाकिस्तान में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह बीते साल 2021 में तटीय कस्बे गुलाममुल्लाह के पास मौलवी अशरफ चांडियो गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा 2019 और 2011 में ऐसी ही घटना सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed