फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ramaswamy calls Haley a fascist, she says responding to him not worth her time

US Presidential Debate: भारतवंशी उम्मीदवार उलझे, रामास्वामी ने हेली को बताया फासीवादी-भ्रष्ट, मिला ये जवाब

Thu, 07 Dec 2023 01:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 07 Dec 2023 01:20 PM IST
सार

रिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवारों के बीच हुई चौथी बहस के दौरान रामास्वामी ने एरिजोना में दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी।

विज्ञापन
Ramaswamy calls Haley a fascist, she says responding to him not worth her time
विवेक रामास्वामी - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

रिपब्लिकन से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए तमाम उम्मीदवारों में रेस चल रही है। जहां एक तरफ भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी तो वहीं निक्की हेली भी रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की जोर अजमाइश कर रही है। ऐसे में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी है। बायोटेक उद्यमी रामास्वामी ने हेली को फासीवादी और भ्रष्ट करार दिया है। 

विज्ञापन


ये लोग मौजूद रहे 
रिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवारों के बीच हुई चौथी बहस के दौरान रामास्वामी ने एरिजोना में दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी। बता दें, बहस में सिर्फ चार उम्मीदवार शामिल हुए। इनके अलावा, न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बहस में हिस्सा नहीं लिया और इसके बजाय फ्लोरिडा में चंदा इकट्ठा करने में समय बिताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निक्की यानी भ्रष्टाचार
बहस में भाग लेते हुए 38 वर्षीय रामास्वामी ने हेली को भ्रष्ट बताया। उन्होंने एक कागज का टुकड़ा दिखाया, जिसमें निक्की यानी भ्रष्टाचार (NIKKI = CORRUPT) लिखा था। इतना ही नहीं उन्होंने निक्की को कठपुतली बताया। 

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने निक्की हेली की पूरी जीवन पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र छोड़ा था तो वह दिवालिया हो गई थीं। इसके बाद अचानक से सैन्य ठेकेदार बन गईं। यह गणित आपस में नहीं जुड़ पा रहा है। यह इस तथ्य को स्पष्ट करता है कि वह भ्रष्ट हैं। 
 
मेरे पास समय नहीं
इन सब पर 51 वर्षीय हेली ने कहा कि इन सब बातों पर जवाब देने के लिए मेरे पास समय नहीं है। हालांकि, रामास्वामी ने हार नहीं मानी और हेली पर हमला जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाया, 'बाइडन शासन से अधिक फासीवादी एकमात्र व्यक्ति अब निक्की हेली हैं, जो सोचती हैं कि सरकार को उन सभी व्यक्तियों की पहचान आईडी के साथ करनी चाहिए।'

 
उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता नहीं है, यह फासीवाद है। उन्हें व्हाइट हाउस क्या सत्ता के आसपास भी नहीं आने देना चाहिए। बता दें, रामास्वामी हेली की एक हालिया टिप्पणी का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को नाम से सत्यापित करने की आवश्यकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed