{"_id":"612ff6d48ebc3e59cd6c977b","slug":"raman-magsaysay-award-to-five-including-bangladeshi-scientist-and-pakistani-economist","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: बांग्लादेशी वैज्ञानिक व पाकिस्तानी अर्थशास्त्री सहित पांच को रमन मैग्सेसे पुरस्कार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उपलब्धि: बांग्लादेशी वैज्ञानिक व पाकिस्तानी अर्थशास्त्री सहित पांच को रमन मैग्सेसे पुरस्कार
Thu, 02 Sep 2021 03:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद/ढाका।
एजेंसी, इस्लामाबाद/ढाका।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 02 Sep 2021 03:25 AM IST
सार
- डॉ कादरी ने विकसित देशों की झुग्गी बस्तियों में काफी काम किया है
- साकिब ने पाकिस्तान में सबसे बड़ा माइक्रोफाइनेंस संस्थान बनाने का श्रेय है
विज्ञापन
ramon magsaysay award
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले रमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए इस साल बांग्लादेश की वैक्सीन वैज्ञानिक डॉ. फिरदौसी कादरी और पाकिस्तान के अर्थशास्त्री मोहम्मद अमजद साकिब सहित पांच लोगों को चुना गया है।
विज्ञापन
डॉ. फिरदौसी और साकिब के अलावा इस सूची में फिलीपींस के मत्स्य एवं सामुदायिक पर्यावरणविद रॉबर्टो बैलोन, मानवीय कार्यों एवं शरणार्थी सहायता के क्षेत्र में काम करने वाले अमेरिकी नागरिक स्टीवन मंसी और इंडोनेशिया के खोजी पत्रकार वॉचडॉक शामिल हैं।
विज्ञापन
वैक्सीन वैज्ञानिक 70 वर्षीय डॉ कादरी ने ब्रिटेन की लीवरपूल यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की है। डॉ कादरी को वयस्कों, बच्चों और शिशुओं के लिए हैजा रोधी मुंह से दिया जाने वाला सस्ता टीका और टाइफाइड का टीका विकसित करने का श्रेय है। उन्होंने विकसित देशों की झुग्गी बस्तियों में काफी काम किया है।
विज्ञापन
वहीं, 64 वर्षीय पाकिस्तानी साकिब ने पहला ब्याज मुक्त माइक्रोफाइनेंस कार्यक्रम ‘अखूवत’ विकसित किया है। साकिब ने पाकिस्तान में सबसे बड़ा माइक्रोफाइनेंस संस्थान बनाने का श्रेय है।
उनका विश्वास है कि मानवीय मदद और एकजुटता से ही गरीबी मिटाने के तरीकों को खोजा जा सकता है। विजेताओं को मनीला के रमन मैग्सेसे पुरस्कार केंद्र में 28 नवंबर को एक समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।