फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rajnath singh infected with covid chinese media global times says psychological pressure will be on indian army

चीनी मीडिया की ओछी टिप्पणी: कहा- राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, भारतीय सैनिकों पर पड़ेगा मनोवैज्ञानिक दबाव

Tue, 11 Jan 2022 01:23 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 Jan 2022 01:23 PM IST
सार

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एक ट्वीट कर जानकारी दी कि वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं और फिलहाल होम क्वारंटीन हैं।

विज्ञापन
Rajnath singh infected with covid chinese media global times says psychological pressure will be on indian army
राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कोरोना संक्रमित होने के बाद चीनी मीडिया ने ओछी टिप्पणी की है। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र कहे जाने वाले  'ग्लोबल टाइम्स' ने ट्वीट करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह के कोरोना संक्रमित होने से सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ेगा। ग्लोबल टाइम्स ने एक विशेषज्ञ के हवाले से लिखा कि इतने उच्च स्तर के अधिकारी का कोरोना से संक्रमित होना ये बताता है कि कोरोना ने आम नागरिकों के साथ-साथ भारतीय सैनिकों पर भी बेहद बुरा असर डाला है। चीनी मीडिया ने कहा कि इससे भारतीय सैनिकों पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ेगा। सिंघुआ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय रणनीति संस्थान में अनुसंधान विभाग के निदेशक कियान फेंग ने सोमवार को ग्लोबल टाइम्स को बताया कि वायरस फैलने से बचने के लिए सीमा पर कम सैनिकों की तैनाती होगी जिससे सैनिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


भारत-चीन की वार्ता से दो दिन पहले राजनाथ सिंह संक्रमित
ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय मीडिया के हवाले से लिखा है कि राजनाथ सिंह के कोरोना संक्रमण की खबर चीन और भारत के 14वें दौर की सैन्य वार्ता के दो दिन पहले आई है। ये वार्ता बुधवार को होने वाली है। इसके अलावा लद्दाख की स्थिति पर ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि  60 हजार भारतीय सैनिक पूर्वी लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों में अपनी दूसरी सर्दी बिता रहे हैं। ग्लोबल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जमीन पर स्थिति अनिश्चित है और कुछ भी हो सकता है। चीनी अखबार ने कियान फेंग का हवाला देते हुए आगे लिखा है कि जरूरी कदमों के बावजुद भी भारतीय सेना में संक्रमण दर अधिक होगी। क्योंकि सभी स्तर के सैन्य अधिकारियों को आइसोलेट नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed