{"_id":"5d5038a38ebc3e6d234f57d7","slug":"rajapaksha-announced-his-younger-brother-name-as-the-presidential-candidate-of-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका: राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अपने छोटे भाई के नाम का किया एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका: राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अपने छोटे भाई के नाम का किया एलान
Sun, 11 Aug 2019 10:48 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
राजपक्षे और उनके छोटे भाई
- फोटो : Twitter
श्रीलंका पोडुजना पेरामुना पार्टी (एसएलपीपी) ने इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में पूर्व रक्षा मंत्री गोटाभया राजपक्षे के नाम की रविवार को घोषणा की। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के छोटे भाई गोटाभया (70) ने 2006 से 2009 के बीच लिट्टे के खिलाफ राजपक्षे के सैन्य अभियान का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
राजपक्षे ने महीनों चली अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिये गोटाभया के नाम का ऐलान किया। इसके अलावा उन्हें राजपक्षे परिवार की नयी राजनीतिक पार्टी एसएलपीपी का नेतृत्व भी सौंपा गया।
विज्ञापन
I am humbled to accept the nomination made by HE @PresRajapaksa to represent the common aspirations of the people and @PodujanaParty led alliance, as their candidate for forthcoming Presidential Election #LKA pic.twitter.com/uW6KvK3oYS
विज्ञापन विज्ञापन— Gotabaya Rajapaksa (@GotabayaR) August 11, 2019
श्रीलंका में सितंबर के आखिर तक राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा करना और आठ दिसंबर से पहले चुनाव कराये जाना जरूरी है