Rahul Gandhi: 'भारत में लोकतंत्र तबाह हुआ तो पूरी दुनिया पर असर होगा', जानिए राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात
राहुल गांधी ने कहा कि 'भारत को वो करना चाहिए, जो उसके हित में है। जिस तरह से निरंकुश विजन को प्रमोट किया जा रहा है, मैं उसके खिलाफ हूं। मुझे लगता है कि इस धरती पर लोकतंत्र की रक्षा की जानी चाहिए और भारत की इसमें अहम भूमिका है।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी अपने अमेरिकी दौरे पर लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। अब अपने ताजा बयान में राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में लोकतंत्र का होना दुनिया के हित में है और अगर भारतीय लोकतंत्र तबाह हुआ तो इसका असर पूरी दुनिया पर होगा। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि भारत में लोकतंत्र का तबाह होना अमेरिका के भी हित में नहीं है। कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है और वह इसके लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।
'दुनिया के हित में है भारत में लोकतंत्र का होना'
वॉशिंगटन में स्थित नेशनल प्रेस क्लब में गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'भारत में लोकतंत्र के लिए लड़ना हमारा काम है और हम ऐसा कर भी रहे हैं लेकिन यह याद रखना चाहिए कि भारतीय लोकतंत्र, दुनिया के हित में है। भारत एक बड़ा देश है और अगर भारत में लोकतंत्र तबाह हुआ तो इसका असर पूरी दुनिया पर होगा। ऐसे में ये आपको सोचना है कि आप भारतीय लोकतंत्र को कितना महत्व देते हैं लेकिन यह हमारे लिए एक आंतरिक मामला है और इस लड़ाई के लिए हम समर्पित हैं और हम इसे जीतेंगे।'
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: अमेरिका में राहुल ने किया मोदी सरकार का समर्थन! बोले- हम भी ऐसा ही करते; जानें क्या है मामला
'भारत को वो करना चाहिए, जो उसके हित में है। जिस तरह से निरंकुश विजन को प्रमोट किया जा रहा है, मैं उसके खिलाफ हूं। मुझे लगता है कि इस धरती पर लोकतंत्र की रक्षा की जानी चाहिए और भारत की इसमें अहम भूमिका है। भारत का अपना नजरिया है लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी को सोचना चाहिए कि वह केंद्र में है क्योंकि यह अहंकारपूर्ण होगा।'
अमेरिका से संबंधों पर ये बोले राहुल गांधी
अमेरिका और भारत के संबंधों पर राहुल गांधी ने कहा कि 'अमेरिका और भारत में समानताएं हैं और अगर वह साथ आते हैं तो काफी ताकतवर हो सकते हैं। चीन का जो विजन है वह समृद्धि तो देता है लेकिन वह अलोकतांत्रिक है। हमें यह स्वीकार नहीं है क्योंकि हम अलोकतांत्रिक शासन के तहत नहीं रह सकते। हमें लोकतांत्रिक रहते हुए संपन्नता और समृद्धि के बारे में सोचना चाहिए। इसमें भारत और अमेरिका के बीच के संबंध अहम भूमिका निभा सकते हैं।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.