{"_id":"64faed2c384a5df27f0b9783","slug":"rahul-gandhi-europe-visit-g20-summit-mallikarjun-kharge-russia-ukraine-war-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस-यूक्रेन युद्ध: मोदी सरकार की नीति का राहुल गांधी ने किया समर्थन, खरगे को G20 में न बुलाने पर कही ये बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस-यूक्रेन युद्ध: मोदी सरकार की नीति का राहुल गांधी ने किया समर्थन, खरगे को G20 में न बुलाने पर कही ये बात
Fri, 08 Sep 2023 04:02 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 08 Sep 2023 04:02 PM IST
सार
जी20 शिखर सम्मेलन पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि भारत इसकी अध्यक्षता कर रहा है। हां, भारत में कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें हम उठाते हैं।
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। गुरुवार सात सितंबर को वे ब्रसेल्स, बेल्जियम में यूरोपीय संसद में एमईपी के एक बैठक में हिस्सा भी लिया था। इस बैठक के दूसरे दिन एक यू-ट्यूब चैनल पर उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत की।
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि विपक्ष इस संघर्ष (रूस और यूक्रेन के बीच) पर भारत की वर्तमान स्थिति से सहमत होगा। रूस के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं। मुझे नहीं लगता कि इसमें सरकार वर्तमान में जो प्रस्ताव रख रही है इससे विपक्ष का कोई अलग रुख होगा।'
खरगे को जी20 सम्मेलन के रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं करने पर बोले राहुल
जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने कहा, 'इसमें विरोध करने का कुछ नहीं है। उन्होंने विपक्षी नेता को आमंत्रित नहीं करने का निर्णय लिया है। यह बताता है कि वह भारत के 60 प्रतिशत आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए। लोगों को यह सोचना चाहिए कि उन्हें ऐसा करने की क्या जरूरत पड़ी। इसके पीछे किस प्रकार की सोच है।'
विज्ञापन
जी20 एक अहम मुद्दा: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा, 'मुझे लगा है कि जी20 एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। यह बहुत अच्छी बात है कि भारत इसकी अध्यक्षता कर रहा है। हां, भारत में कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिसकी रूपरेखा के लिए हम उन मुद्दों को उठाते हैं।'
भारत और इंडिया विवाद पर राहुल गांधी ने कहा, संविधान में देश का नाम ‘इंडिया, जो भारत है’मैं उससे पूरी तरह से खुश हूं। मुझे लगता है कि यह (नाम बदलने की बात) घबराहट में किया गया है, ध्यान भटकाने का प्रयास है। हमने अपने गठबंधन को ‘इंडिया’ नाम दिया है, इससे प्रधानमंत्री परेशान हो गए कि वह देश का नाम बदलना चाहते हैं।
अडानी और कश्मीर मुद्दे पर भी बात की
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि जब भी वह अडाणी या मित्रवादी पूंजीपतियों का नाम लेते हैं तो प्रधानमंत्री ध्यान भटकाने की तरकीब लेकर आ जाते हैं। कश्मीर से संबंधित प्रश्न पर कांग्रेसी नेता ने कहा, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। यहां भारत के अलावा कोई और मतलब नहीं है। हमने कार्य समिति में प्रस्ताव पारित किया है, जब हम लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा की बात कर रहे हैं, तो इसमें कश्मीर समेत देश सभी हिस्सों की बात करते हैं।
दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले विश्व स्तरीय नेताओं का आगमन भी शुरू हो गया है। भारत ने पिछले साल नवंबर में जी20 की अध्यक्षता संभाली थी और इसकी अगली अध्यक्षता अगले साल ब्राजील को सौंपी जाएगी। उसके बाद साल 2025 में साउथ अफ्रीका को अध्यक्षता सौंपी जाएगी।

#WATCH | Belgium, Europe | When asked about Leader of Opposition Mallikarjun Kharge not being invited to the G20 Summit in Delhi, Congress MP Rahul Gandhi says, "What is contrary about it? They have decided not to invite the Leader of the Opposition. It tells you something. It… pic.twitter.com/OlnTjVi9qB
— ANI (@ANI) September 8, 2023