राजनाथ की 'राफेल पूजा' पर पाक बोला- कुछ भी गलत नहीं, यह धर्म के अनुसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने गुरुवार को 'राफेल शस्त्र पूजा' को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि 'राफेल पूजा में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह धर्म के अनुसार है।'
गौरतलब है कि दशहरे के दिन जब फ्रांस में रक्षा मंत्री को राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जा रहा था, उस समय राजनाथ सिंह ने उसकी पूजा की थी। क्योंकि दशहरे के दिन शस्त्रों की पूजा की जाती है। जिसके बाद से ही विपक्ष ने उनपर निशाना साध रहा है।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने गुरुवार को ट्वीट किया कि 'राफेल पूजा में कुछ भी गलत नहीं हैं क्योंकि यह धर्म के अनुसार है। कृपया, याद रखें... यह अकेली मशीन नहीं जो मायने रखती है असल में उस मशीन को संभालने वाले व्यक्ति की क्षमता, जुनून और संकल्प मायने रखता है। हमें हमारे पीएएफ शहीदों पर गर्व हैं।'
Nothing wrong in #RafalePuja as it goes by the religion and that must be respected.
Please remember....it’s not the machine alone which matters but competence, passion & resolve of the men handling that machine.
Proud of our PAF Shaheens.#PAFtheMenAtTheirBest — Asif Ghafoor (@peaceforchange) October 10, 2019
पाकिस्तान की तरफ से यह बयान उस समय आया है जब दोनों दक्षिण एशियाई मुल्कों के बीच तनाव अपने चरम पर हैं। भारत द्वारा जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे पर की गई कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान में रोष का माहौल है।
राजनाथ सिंह ने आठ अक्तूबर को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोर्डोक्स में 36 फ्रांसीसी निर्मित राफेल लड़ाकू जेट में से पहला राफेल लड़ाकू जेट प्राप्त किया था और विजयादशमी के शुभ अवसर पर 'शस्त्र पूजा' (हथियारों की पूजा) की। उन्होंने राफेल विमान को 'ओम' से अलंकृत किया और उसपर फूलों, नारियल और नींबू को बुरी नजर से बचाने के लिए रख दिया।
इस आयोजन के बाद, सिंह ने पूजा को लेकर सोशल मीडिया पर और कांग्रेस पार्टी से भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनाथ सिंह की शस्त्र पूजा को 'तमाशा' बताया था। कांग्रेस नेता उदित राज ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि भारत में 'अंधविश्वास' जिस दिन समाप्त हो जाएगा, देश अपने खुदके फाइटर जेट बनाना शुरू कर देगा।