फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Radio Broadcaster Juan Jumalon Shot Dead Inside His Studio In Philippines

Philippines: रेडियो प्रसारक की गोली मारकर हत्या, घटना कैमरे में कैद; 17 महीने में चौथे पत्रकार का मर्डर

Mon, 06 Nov 2023 09:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 06 Nov 2023 09:51 AM IST
सार

बंदूकधारी ने जुमालोन से ऑन-एयर एक घोषणा करने की बात कही थी, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को स्टूडियों में आने दिया। बाद में हमलावर ने दो बार गोली मारी और उनके गले से सोने की चेन छिनकर भाग गया। यह पूरी घटना स्टूडियो में लगे कैमरा में रिकॉर्ड हो गई।

विज्ञापन
Radio Broadcaster Juan Jumalon Shot Dead Inside His Studio In Philippines
जुआन जुमालोन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिलिपींस में मारे गए पत्रकारों की लंबी सूची में एक और नाम जुड़ गया है। एक रेडिया प्रसारक की उसके स्टूडियो में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।   

विज्ञापन

कैलाम्बा नगरपालिका के पुलिस प्रमुख कैप्टन डिओरे रैगोनियो ने बताया कि 57 वर्षीय जुआन जुमालोन, 94.7 गोल्ड एफएम कैलाम्बा स्टेशन पर अपना सेबुआनो भाषा का शो करते थे। उन्हें 'डीजे जॉनी वॉकर' के नाम से भी जाना जाता है। मिंडानाओ के दक्षिणी द्वीप पर स्थित अपने घर में बने स्टूडियो में जुमालन मौजूद थे, जब एक बंदूकधारी ने उनके सिर में गोली मार दी। 

विज्ञापन

हमलावर भागने में रहा सफल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारी ने जुमालोन से ऑन-एयर एक घोषणा करने की बात कही थी, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को स्टूडियों में आने दिया। बाद में हमलावर ने दो बार गोली मारी और उनके गले से सोने की चेन छिनकर भाग गया। यह पूरी घटना स्टूडियो में लगे कैमरा में रिकॉर्ड हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मकसद की जांच जारी

मीडिया सुरक्षा पर राष्ट्रपति टास्क फोर्स के प्रमुख पॉल गुटिरेज ने रविवार को कहा कि फिलहाल हत्या करने की वजह नहीं पता चली है। पुलिस जांच कर रही है।  

जल्द से जल्द कटघरे में लाने का आदेश

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने हत्या की निंदा की है। उन्होंने  अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आदेश दिया है। मार्कोस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'हमारे लोकतंत्र में पत्रकारों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और जो लोग प्रेस की स्वतंत्रता को खतरे में डालते हैं, उन्हें अपनी हरकतों का परिणाम भुगतना पड़ेगा।  

पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक जगह

हालांकि, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ऑफ फिलीपींस (एनयूजेपी) के अनुसार, पिछले साल जून में राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस के पदभार संभालने के बाद से जुमालोन फिलीपींस में मारे जाने वाले चौथे पत्रकार है। फिलीपींस पत्रकारों के लिए दुनिया में सबसे खतरनाक जगहों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed