Pakistan: कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी टीएलपी के उप प्रमुख गिरफ्तार, मुख्य न्यायाधीश को दी थी जान से मारने की धमकी
तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के उप प्रमुख अमीर पीर जहीरुल हसन शाह, पूर्वी पंजाब प्रांत के ओकारा शहर में छुपे थे। शाह को आतंकवाद फैलाने और अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में सोमवार को कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के उप प्रमुख अमीर पीर जहीरुल हसन शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि जहीरुल हसन शाह ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा को जान से मारने का आदेश दिया था। दरअसल पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश ने ईशनिंदा के आरोपी अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के एक संदिग्ध मुबारक सानी को जमानत दी थी।
पंजाब प्रांत के ओकारा शहर में हुई गिरफ्तारी
पंजाब प्रांत की पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के उप प्रमुख अमीर पीर जहीरुल हसन शाह, पूर्वी पंजाब प्रांत के ओकारा शहर में छुपे थे। शाह को आतंकवाद फैलाने और अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले जहीरुल हसन शाह ने मुबारक सानी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ लाहौर प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान शाह ने अपने भाषण मुख्य न्यायाधीश की हत्या की धमकी दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था।
जहीरुल हसन शाह के भाषण का वीडियो वायरल
शाह के भाषण का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उनका कहना है, ‘जो भी मुख्य न्यायाधीश ईसा की हत्या करेगा, उसे एक करोड़ रुपये ईनाम दिया जाएगा।’ शुरुआत में पाकिस्तान सरकार ने टीएलपी नेता के धमकी को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जब शाह के भाषण का वीडियो वायरल हुआ तो, सरकार ने कहा कि देश के प्रमुख व्यक्तियों के खिलाफ इस तरह की घोषणाओं को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इन मामलों दर्ज की गई थी एफआईआर
पिछले सप्ताह, टीएपी ने रावलपिंडी के फैजाबाद चौक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया था। जहीरुल हसन शाह के खिलाफ लाहौर के किला सिंह पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में मुख्य न्यायाधीश की मौत की धमकी देने के मामले में टीएलपी के 1500 नेताओं का नाम शामिल है। शाह के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने, न्यायपालिका को डराना, न्यायपालिका को धमकाना और सार्वजनिक अव्यवस्था पैदा करने के मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी।