{"_id":"660cc25e80c755a7ff0eec59","slug":"raad-jamali-pakistan-kidnapping-of-hindu-girl-fierce-protest-over-increasing-cases-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में हिंदू युवती के अपहरण पर उबाल, अल्पसंख्यकों के साथ बढ़ रहे मामलों को लेकर जमकर विरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में हिंदू युवती के अपहरण पर उबाल, अल्पसंख्यकों के साथ बढ़ रहे मामलों को लेकर जमकर विरोध
Wed, 03 Apr 2024 08:13 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, राद जमाली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, राद जमाली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 08:13 AM IST
सार
डेरा मुराद जमाली में हिंदू समुदाय के सदस्यों और व्यापारियों ने अपहरण की निंदा करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कुमारी का पता लगाने और उसे बचाने में विफलता पर निराशा व्यक्त की।
विज्ञापन
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में अक्सर अल्पसंख्यक युवतियों के अपहरण और धर्मांतरण की खबरें प्रकाश में आती रही हैं। ताजा मामला डेरा मुराद जमाली कस्बे का है, जहां कुछ दिनों पूर्व हिंदू युवती प्रिया कुमारी का सुक्कुर से अपहरण हुआ। लेकिन उसके बारे में पुलिस ने अब तक कोई मालुमात हासिल नहीं किए। इसे लेकर हिंदू समुदाय में जबरदस्त उबाल है। समुदाय ने इसके खिलाफ रैली निकाली व उग्र प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
डेरा मुराद जमाली में हिंदू समुदाय के सदस्यों और व्यापारियों ने अपहरण की निंदा करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कुमारी का पता लगाने और उसे बचाने में विफलता पर निराशा व्यक्त की। हिंदू समुदाय के वरिष्ठ नेताओं ने मुखी माणक लाल और सेठ तारा चंद के नेतृत्व में रैली निकाली। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से नाता रखने वाले लोगों ने हिस्सा लिया। एजेंसी
विज्ञापन
देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई
हिंदू समुदाय ने देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन की कड़ी चेतावनी भी दी है। ह्यूमन राइट्स फोकस पाकिस्तान (एचआरएफपी) ने भी देश में अल्पसंख्यकों के धार्मिक उत्पीड़न की कड़ी निंदा की है। उग्र लोगों ने बड़े आंदोलन की तैयारी की है।
विज्ञापन
पीड़ित हैं हिंदू, ईसाई व सिख और अहमदिया
एचआरएफपी ने कहा कि गत कुछ माह के दौरान विभिन्न हमलों में ईसाई, हिंदू, अहमदिया, सिख और अन्य समुदायों के कई लोग पीड़ित हुए हैं। एचआरएफपी एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) है।